बलिया स्पेशल
जानिये- कोरोना संकट से बलिया को बचाने के लिए यहाँ के सांसद-विधायक क्या कर रहे हैं ?
बलिया डेस्क: मौजूदा समय में पूरे देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर एक पैनिक बना हुआ है. डर के साए में है पूरी दुनिया के लोग और अब कोरोना वायरस तेज़ी से भारत में भी फ़ैल रहा है. हर रोज़ इसके मरीज़ में इजाफा हो रहा है. जिसके मद्देनज़र अब सरकार की तरफ से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है और कुछ राज्यों में कर्फ्यू तक लगा दिया है.
दरअसल इसका इलाज कोई है नहीं. ऐसे में खुद ही सतर्क रहकर इस संक्रमित बीमारी से खुद को बचाया जा सकता है. वहीँ इस बीच अब बलिया के जनप्रतिनिधि मदद को सामने आए हैं. आइये जानते हैं किस जनप्रतिनिधि ने अपने- अपने फंड निधि से कितना रूपये देने का ऐलान किया है. और वो अपने लोगों की किस तरह से मदद पंहुचा रहे हैं.
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने इलाके में कोरोना वायरस के रोक थाम और बचाव के लिए अपने सांसद निधि से दस लाख रूपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि इस रकम से सैनिटाइजर, मास्क और ज़रुरत के दूसरे सामान खरीदे जायेंगे.
सांसद रविंदर कुशवाहा
सलेमपुर के सांसद रविंदर कुशवाहा ने भी अपने संसद निधि से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. उन्होंने इस बीमारी के रोकथाम और उपचार के लिए पचीस लाख रूपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया और पचीस लाख रूपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को देने का ऐलान किया है. इसके अलावा इन सांसदों ने कहा है कि शुरुआत में अभी यह रकम दी गयी है लेकिन ज़रुरत पड़ी तो और पैसों का आवंटन किया जायेगा.
सांसद अतुल राय
जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय ने 25 लाख रुपये सांसद निधि से सैनिटाइजर, दवाओं, मास्क आदि की खरीदारी के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर देने की बात की है.
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर
भाजपा के राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान व किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज और बलिया के जिला अस्पताल में कोरोना संकट से निपटने के लिए आवश्यकता के अनुसार अपनी सांसद निधि का सम्पूर्ण धन देने की पेशकश की है.
राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर
राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने कोरोना संकट से निपटने के लिए 15 लाख रूपये देने की बात कही है.
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी
फेफना विधायक एवं राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. यह धनराशि जिलाधिकारी के कोष में जारी कर दी गई है। मंत्री ने अपने एक माह का वेतन व भत्ता भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है.
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह
बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दी है. इसके साथ ही बुधवार को विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने रसड़ा पहुंचकर एसडीएम विपिन जैन, प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय तथा सीएचसी के अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को पुलिस जनों, कर्मचारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सैकड़ों की संख्या में मास्क सहित साबुन, सैनिटाइजर के साथ अन्य उपकरण प्रदान किए.
बिल्थरारोड विधायक धनन्जय कन्नौजिया
भाजपा विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी सामानों, दवाओं, उपकरणों आदि के लिए 11 लाख देने की घोषणा की है.
सिकंदरपुर विधायक संजय यादव
विधायक संजय यादव ने विधायक निधि से पूरे बलिया में मास्क, सैनिटाइजर व आवश्यक कार्यो के लिए 10 लाख रुपये जिला प्रशासन को दिया है. विधायक ने अपने एक माह का वेतन भी राहत कोष में देने का एलान किया है. साथ ही उन्होंने इस धनराशि से सिकंदरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में बचाव व राहत कार्य करने का निवेदन किया है.
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना के नियंत्रण के लिए अपने विधायक निधि से 15 लाख रुपये जिला प्रशासन को देते हुए आग्रह किया है कि इस धनराशि से हमारे विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने के अलावा लोगों में मास्क वितरण व अन्य जरूरतों में खर्च करें। विधायक ने कोरोना को महामारी बताते हुए लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। साथ ही प्रशासन को भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा है। विधायक ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि वे फल, सब्जियों, किराना, दवाई व दूध की दुकानों को कतई बंद न कराएं। ऐसा जो कराएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान
जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने प्रमुख सचिव पंचायती राज को पत्र लिख 20 लाख की धनराशि देने की बात कही है. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पासवान ने डीएम, सीडीओ और अपर मुख्य अधिकारी को भी इसकी जानकरी पत्र के जरिये दी है. जिला पंचायत सदस्य अमित यादव और जितेंद्र यादव ने अपने क्षेत्र में मासिक सैनिटाइजर और संक्रमण रोकने की कार्रवाई के लिए पांच-पांच लाख देने का प्रस्ताव भी दे दिया है.
गौरतलब है कि इस बीमारी के सामने आने के बाद मार्केट में मास्क से लेकर सेनेटाईज़र और तमाम सामान की कमी हो गयी है और जिनके पास है भी वह इसकी कालाबाज़ी कर रहे हैं और दूने तीन गुने दाम पर बेच रहें हैं. ऐसे में गरीब अवाम के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो रहा है जिसे देखते हुए यह फैसला सांसदों ने लिया है. उम्मीद करते हैं कि जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी और हालात बेहतर होंगे.
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027


