आ गया एयर-कंडीशन्ड हेलमेट, पहनने के बाद नहीं लगेगी गर्मी

हैदराबाद की एक कंपनी ने मजदूरों के लिए एयर-कंडीशन्ड हेलमेट तैयार किया है. इस हेलमेट के जरिए मजदूरों को कंस्ट्रक्शन एरिया, स्टील फेक्ट्री और विभिन्न निर्माण क्षेत्रों में कड़ी मेहनत के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी. दरअसल, भीषण गर्मी में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के दौरान मजदूरों के चेहरे जल जाते हैं. ऐसे में यह हेलमेट उनको राहत देगा.

इस हेलमेट को इंजीनियरों की एक टीम ने तैयार किया है. हेलमेट का डिजाइन सितंबर 2016 में बनाया गया था. यह हेलमेट कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों के चेहरे को तेज धूप से बचाएगा.

आइये जानते हैं इस हेलमेट में क्या खासियतें हैं..
-इस हेलमेट को जर्श कंपनी ने तैयार किया है. हेलमेट में रिचार्ज होने वाली बैटरी लगी है.

यह हेलमेट दो से आठ घंटे तक कूलिंग करता है. यानी इतनी देर तक गर्मी से राहत दे सकता है.
– कंपनी का कहना है कि यह कूलिंग इस हेलमेट के बैटरी कैपिसिटी पर निर्भर है.
– इस हेलमेट को उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन की बैटरी की तरह चार्ज कर सकेंगे.
– यही इस एयर-कंडीशन्ड हैलमेट की सबसे अहम खासियत है.

सहूलियत से पहन सकेंगे हेलमेट
इस हेलमेट को कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले वर्कर सहूलियत से पहन सकेंगे. कंपनी का दावा है कि इस हेलमेट को पहनने से हेयर लॉस होने का कोई खतरा नहीं है. इस हेलमेट को बनाने में इस्तेमाल हुए  85 फीसदी कम्पोनेंट लोकल मार्केट के हैं. कंपनी इस हेलमेट की टेस्टिंग के लिए कुछ कंपनियों को देगी. इसके अलावा पूर्वी नौसेना कमान को भी कंपनी इन हैलमेट्स को डिस्ट्रीब्यूट करेगी. यहां से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर कंपनी इन हेलमेट्स में कुछ बदलाव करेगी.

कितने रुपए रखी गई है हेलमेट की कीमत
कंपनी के चीफ एक्ज्यूकेटिव कौस्तुभ कौंडियाल का कहना है कि इस गर्मी के लिए अभी 3 हजार हैलमेट मैन्यूफेक्चर किए जाएंगे.  हेलमेट की कीमत 5 हजार रुपए रहेगी. सीमेंट, फेक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह हेलमेट बेहद उपयोगी साबित होगा.

कंपनी का कहना है कि इनमें से कुछ हेलमेट ट्रैफिक पुलिस को भी दिए जाएंगे.

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago