योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद दानिश अंसारी ने कही बड़ी बात !

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल में दानिश आजाद अंसारी की नए मुस्लिम मंत्री के तौर पर एंट्री हो गई है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और बलिया के युवा नेता दानिश अंसारी योगी सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद मिलने को अंसारी ने एक समर्पित कार्यकर्ता के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के भरोसा बताया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाएँगे। इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर हमलावर हुए।

राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद दानिश ने कहा कि ‘मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। और विश्वास दिलाता हूं कि पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा’ साथ ही मंत्री पद मिलना अप्रत्याशित होने के सवाल पर कहा कि ‘ऐसा नहीं था दरअसल भाजपा अपने हर कार्यकर्ता की मेहनत की कद्र करती है। यह मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के भरोसे का प्रतीक है।

विपक्ष पर दानिश अंसारी का हमला- नवगठित सरकार के एकमात्र मुस्लिम मंत्री ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मुसलमानों के मन में बीजेपी के लिए नफरत और भ्रम फैलाया, लेकिन अब यह भ्रम जाल टूट चुका है। ‘मुसलमानों का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का काफी फायदा मुस्लिम समुदाय को मिल रहा है सरकार धर्म और जाति पूछकर योजनाओं का फायदा नहीं देती। भाजपा मुसलमानों की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों के लिए काम करती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago