Categories: बलिया

बलिया के अवधेश कुमार ने JRF में हासिल की 50वीं रैंक

बलिया। यूपी के बलिया के एक और होनहार छात्र ने जिले का नाम रोशन किया है। अवधेश कुमार यादव ने JRF यानि जूनियर रिसर्च फॉलोशिप में ऑल इंडिया में 50वीं रैंक हासिल कर बलिया के साथ ही अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ही परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अवधेश कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

बता दें बलिया निवासी अवधेश के पिता का नाम शिवनाथ यादव और माता का नाम धनावती देवी है। अवधेश ने B.SC टीडी कॉलेज, M.SC भोपाल यूनिवर्सिटी, M.PHIL भोपाल यूनिवर्सिटी से की। अवधेश ने बताया कि उन्हें स्कूलों से भी बड़ा योगदान मिला। जिनका उन्होंने आभार जताया है। आगे कहा कि आज खुशी है कि मैंने अपने जिले का नाम रोशन किया। अवधेश यादव U.G.C पॉइंट अकादमी न्यू दिल्ली में 5 सालों से पढ़ा रहे हैं। साथ ही iit-jam के स्टूडेंट्स को भी पढ़ाते हैं।

वहीं अवधेश कुमार यादव को जयदीप गुप्ता, विजय यादव, दिनेश यादव, विनय यादव, कपिल यादव, राजीव सर, अनूप सर, कपिल सर, मनोज सर, आनंद सर, शेखर सर, महिंद्रा सर, डीपी सर, चंद्रशेखर सर, जितेंद्र यादव और सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

3 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

5 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

7 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago