Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के आरोप में 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बलिया में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अपहरण और गैंगरेप के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना पुलिस ने पहले आरोपी बिहारी सैनी (27) को सुखपुरा चौराहे के पास पकड़ा। वह मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर किशोरी नगर का निवासी है। दूसरा आरोपी भागवत सैनी को करनई तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया, जो मथुरा के ही गोविंद नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों आरोपी घटना स्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 069/2025 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बलिया न्यायालय भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago