Categories: बलिया

बलिया की रसड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत रसड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह 6:45 बजे की गई, जब उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 117(2), 118(1), 109, 324(5), 303(2) बीएनएस में वांछित आरोपियों सुमित सिंह उर्फ सीपू, राज सिंह और प्रदीप सिंह को उनके घर के पास गिरफ्तार किया। यह तीनों आरोपी संवरा (थाना रसड़ा) के निवासी हैं।

इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव, अरविन्द त्रिपाठी और आरक्षी पंकज विश्वकर्मा भी शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago