Categories: देश

मध्य प्रदेश- भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में फंसा बीजेपी नेता, क्या फांसी की सजा होगी ?

मध्य प्रदेश में  समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छतरपुर में एक भाजपा नेता पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वही मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है। आरोपी की पहचान संतोष पराशर के तौर पर की गई है। आरोपी की  पत्नी पंचायत सदस्य बताई गई  हैं। जनसत्ता की  खबर के मुताबिक पीड़िता ने बताया , ‘संतोष चाचा (संतोष पराशर) ने मुझे रात में फोन करके बुलाया था। उन्होंने मुझे बताया था कि मेरे पापा ने बुलाया है। इस पर मैं उनके साथ चली गई थी। गाड़ी में पहुंचने के बाद मैंने उनसे पूछा मेरे पापा तो यहां हैं ही नहीं। इस पर उन्होंने मुझे गाड़ी में धक्का दिया और ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी भगाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी और वहां से निकल गया। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया।’ पीड़िता के मामा ने बताया कि वह छतरपुर में रह कर आईटीआई की पढ़ाई करती है। संतोष ने उसे पापा के बहाने बुलाया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता को उसके पापा बाद में घर ले गए थे, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मां द्वारा पूछे जाने पर उसने घटना के बारे में जानकारी दी थी।

वही मामला सामने आने की बाद संतोष पराशर की तस्वीरें केंद्रीय मंत्री के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी देखी जा सकती हैं। पिछले साल राज्य की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद भाजपा सरकार ने दुष्कर्म के लिए फांसी की सजा का प्रावधान वाला विधेयक विधानसभा में पेश किया था। विपक्ष ने भी इसका समर्थन किया था। संशोधन विधेयक को सदन ने पूर्ण बहुमत के साथ पारित कर दिया था। सीएम शिवराज चौहान ने तब कहा था कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उनके अनुसार, 12 साल की मासूम बच्चियों से दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को अब फांसी की सजा होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago