हैदराबाद की एक कंपनी ने मजदूरों के लिए एयर-कंडीशन्ड हेलमेट तैयार किया है. इस हेलमेट के जरिए मजदूरों को कंस्ट्रक्शन एरिया, स्टील फेक्ट्री और विभिन्न निर्माण क्षेत्रों में कड़ी मेहनत के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी. दरअसल, भीषण गर्मी में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के दौरान मजदूरों के चेहरे जल जाते हैं. ऐसे में यह हेलमेट उनको राहत देगा.
इस हेलमेट को इंजीनियरों की एक टीम ने तैयार किया है. हेलमेट का डिजाइन सितंबर 2016 में बनाया गया था. यह हेलमेट कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों के चेहरे को तेज धूप से बचाएगा.
आइये जानते हैं इस हेलमेट में क्या खासियतें हैं..
-इस हेलमेट को जर्श कंपनी ने तैयार किया है. हेलमेट में रिचार्ज होने वाली बैटरी लगी है.
यह हेलमेट दो से आठ घंटे तक कूलिंग करता है. यानी इतनी देर तक गर्मी से राहत दे सकता है.
– कंपनी का कहना है कि यह कूलिंग इस हेलमेट के बैटरी कैपिसिटी पर निर्भर है.
– इस हेलमेट को उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन की बैटरी की तरह चार्ज कर सकेंगे.
– यही इस एयर-कंडीशन्ड हैलमेट की सबसे अहम खासियत है.
सहूलियत से पहन सकेंगे हेलमेट
इस हेलमेट को कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले वर्कर सहूलियत से पहन सकेंगे. कंपनी का दावा है कि इस हेलमेट को पहनने से हेयर लॉस होने का कोई खतरा नहीं है. इस हेलमेट को बनाने में इस्तेमाल हुए 85 फीसदी कम्पोनेंट लोकल मार्केट के हैं. कंपनी इस हेलमेट की टेस्टिंग के लिए कुछ कंपनियों को देगी. इसके अलावा पूर्वी नौसेना कमान को भी कंपनी इन हैलमेट्स को डिस्ट्रीब्यूट करेगी. यहां से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर कंपनी इन हेलमेट्स में कुछ बदलाव करेगी.
कितने रुपए रखी गई है हेलमेट की कीमत
कंपनी के चीफ एक्ज्यूकेटिव कौस्तुभ कौंडियाल का कहना है कि इस गर्मी के लिए अभी 3 हजार हैलमेट मैन्यूफेक्चर किए जाएंगे. हेलमेट की कीमत 5 हजार रुपए रहेगी. सीमेंट, फेक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह हेलमेट बेहद उपयोगी साबित होगा.
कंपनी का कहना है कि इनमें से कुछ हेलमेट ट्रैफिक पुलिस को भी दिए जाएंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…