इसरो में तैनात बलिया के होनहार ने बारात में अनाथ बच्चों को बुला पेश की मिसाल, बना चर्चा का विषय

बलिया के एक होनहार युवक ने अपनी शादी में अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को शामिल कर एक मिसाल पेश की है। इसके साथ ही युवक ने नेत्रदान का संकल्प लेने के साथ ही दहेज लोभियों को आईना भी दिखाया है।

बलिया के रतसड़ क्षेत्र के जनऊपुर निवासी तपन पांडेय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो में प्रशासनिक सहायक के पद पर तैनात हैं। तपन की शनिवार को शादी हुई लेकिन उनकी बारात में शाही गाड़ियां एवं शाही लोग शामिल नहीं थे।

उन्होंने अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को शामिल किया और उनके साथ खुशियां बांटीं। उनका कहना है कि ये भी समाज के अभिन्न अंग हैं। तपन की शादी इब्राहिम पट्टी निवासी सुधीर मिश्रा की पुत्री अंजली मिश्रा से हुई।

उन्होंने सिंदूर दान के समय बीएचयू के डॉक्टरों एवं पंडितों के समक्ष नेत्रदान का संकल्प लिया। सुबह विदाई के वक्त तपन को पत्नी के साथ दहेज में केवल 5 पौधे मिले, जो इनकी हार्दिक इच्छा थी।

दहेज लोभियों के लिए यह एक आईना है। इस कार्य से गांव के लोग एवं लड़की के माता-पिता सभी अति प्रसन्न हैं। तपन के पिता डॉक्टर ओंकार नाथ पांडे एवं माता शारदा पांडे का कहना है कि उनके इकलौते पुत्र ने समाज में एक मिसाल कायम की और ऐसे पुत्र पर हर माता-पिता नाज करेगा, जिसने अपनी शादी के माध्यम से समाज को अनूठा संदेश दिया।

तपन पांडे की प्रारंभिक शिक्षा मऊ जनपद में हुई। उनके पिता डॉक्टर ओंकार नाथ पांडे गाजीपुर में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे और इनकी माता शारदा पांडे महिला समाख्या अधिकारी के पद पर गोरखपुर में तैनात थीं।

तपन ने हाईस्कूल की परीक्षा में मऊ में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रेजुएशन बीएचयू से करने के बाद 2015 में इसरो की परीक्षा उत्तीर्ण की।

उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में प्रशासनिक पद पर हुआ। उन्होंने इसके पहले एयरफोर्स की नौकरी छोड़ दी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago