Categories: नौकरी

उत्तर प्रदेश चयन आयोग ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, होली बाद 700 पदों के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. आयोग ने प्रादेशिक विकास दल के 652 और व्यायाम शिक्षकों के 42 रिक्त पदों पर मार्च के पहले सप्ताह में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिये जाने का ऐलान कर दिया है. साथ ही सपा शासन काल में निकाली गई 3133 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती के साक्षात्कार दोबारा कराये जाने का फैसला किया है.

बीते दिनों योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनाये गये सीबी पालीवाल ने आयोग की तीसरी बैठक में ही ये फैसला किया. इसमें लंबे वक्त से लटकी सपा शासनकाल की 3133 ग्राम विकास अधिकारियो की भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करने का फैसला किया गया. सबसे पहले इस परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद अब तक इन्टरव्यू न दे पाने वाले अभ्यर्थियो का 28 मार्च से बुलाया जाएगा.

वहीं वीडीओ के लिए पिछली बोर्ड के समक्ष इन्टरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा इंटरव्यू देना होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेशिक विकास दल के 652 और व्यायाम शिक्षकों के 42 रिक्त पदो पर भी नियुक्ति के लिये मार्च के पहले सप्ताह में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिये जाने का ऐलान कर दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

36 minutes ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

1 hour ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago