बीजेपी से बुरी तरह नाराज हैं गोरखपुर के मतदाता- सपा

यूपी के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी पर तीखा वार किया है. राजेंद्र चौधरी का कहना है कि, गोरखपुर उपचुनाव के मतदाता बीजेपी के वादें और जनहित की कोई योजना लागू नहीं किए जाने से बुरी तरह आक्रोशित हैं इसलिए बीजेपी के नेता लोगों को बहकाने के लिए जाति-धर्म की राजनीति करने लगे हैं, लेकिन लोग इससे ऊब चुके हैं.

राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा, “अब तो आम नागरिक भी पूछने लगा है कि में 15 लाख रुपए भेजने, नौजवानों को नौकरियां देने, किसानों की आमदनी दुगनी करने जैसे वादों का क्या हुआ? महिलाओं की इज्जत हर वक्त खतरे में क्यों रहती है?”

उन्होंने बातचीत में कहा कि, गोरखपुर क्षेत्र के मतदाताओं के बीच अखिलेश यादव की सरकार के समय जो काम हुए थे, उनकी व्यापक चर्चा घर-घर तक हो रही है. ऐसे में गोरखपुर उपचुनाव क्षेत्र की जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह एसपी प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद को ही जिताएगी, क्योंकि यही पार्टी सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति के रास्ते पर प्रदेश को ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है.

चौधरी ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कई वरिष्ठ नेता क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुंच गए हैं. वे संकीर्ण सोच और धर्म के नाम पर लड़ाने-भिड़ाने वाली पार्टी की बुरी नीयत के प्रति लोगों को सचेत करने में जुट गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

22 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

22 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

22 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

22 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

22 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

24 hours ago