Categories: बलिया

बलिया में जीप और डंपर में भीषण टक्कर, साली की शादी से लौट रहे जीजा की मौत, 5 घायल

बलिया के एनएच-31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड-परसिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई और उसकी पत्नी समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। जीप और डम्पर के बीच हुई टक्कर के बाद जीप पलट गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रात करीब नौ बजे सवारी जीप बैरिया की ओर जा रही थी। जैसे ही जीप सीताकुंड से कुछ आगे बढ़ी, सामने से आ रहे डम्पर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे में हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (तेलिया टोला) निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पटेल, उनकी पत्नी माला देवी (29), दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा के 13 वर्षीय आकाश, बैरिया की मेनका (26), और अन्य घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। एसओ विश्वदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने जितेंद्र पटेल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ अपनी साली की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटित हुई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago