बलिया
बलिया -…. जब लाइनमैन को आया गुस्सा तो पूरे गांव को मिली सजा, हैरान कर देगी वजह !
बलिया। यूपी के बलिया जिले में एक फिर बिजली विभाग का कारनामा देखने को मिला है। ताजा मामला सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जमुई गांव का है। जहां अवैध कनेक्शन देकर लोगों से आटा चक्की चलवाने वाले क्षेत्रीय प्राइवेट लाइनमैन को जब पैसा नहीं मिला तो तो नाराज होकर उसने पूरे गांव की ही बिजली गुल कर दी।
अब पिछले लगभग एक सप्ताह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इतना ही मामले में लाइनमैन से बात करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर महीने लाइनमैन अवैध वसूली करता है। दिसंबर महीने में कुछ अवैध कनेक्शन धारियों ने पैसा नहीं दिया तो उसने एक सप्ताह पहले पूरे गांव की बिजली काट दी।
गांव निवासी गजेंद्र यादव, ज्ञानचंद कन्नौजिया, सतीश मिश्र, गवेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि मनीष नाम का लाइनमैन लोगों को बिजली बिल जमा नही करने की सलाह देता है। बदले में ग्रामीणों से अवैध वसूली करता है। दिसंबर माह में गांव के कुछ लोगों ने पैसा नहीं दिया तो उसने पूरे गांव की ही बिजली बाधित कर दी।
वहीं अब ग्रामीणों ने उक्त लाइनमैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जेई श्याम अवध यादव ने बताया कि लाइन कटने की जानकारी नहीं है। अगर लाइनमैन ने ऐसा किया है तो उसे तुरंत जोड़ा जाएगा। साथ ही जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी जांच भी जाएगी।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


