Connect with us

बलिया स्पेशल

Ballia- यहाँ देखें चिलकहर ब्लाक के किस गावं में कौन बना प्रधान, देखें पूरी सूची

Published

on

बलिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने लगे है। ग्राम प्रधान चुनाव में इस बार कई ब्लॉकाें में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कहीं दो वोट तो किसी ने जीत हासिल की तो कहीं तीन वोट से।
चिलकहर  विकासखंड से जीते उम्मीदवारों के नाम
ग्राम पंचायत पद का आरक्षण उम्मीदवार पिता/पति उम्मीदवार की जाति/वर्ग शैक्षिक योग्यता लिंग प्राप्त वैध मत प्राप्त मत % मतदान % परिणाम
10 – चिलकहर 3 – पहाडपुर अनुसूचित जाति अभय सुभाष अनुसूचित जाति इंटर पुरुष 796 54.26 67.94 सविरोध
10 – चिलकहर 5 – अनदौर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पिंकी अजय अन्य पिछडा बर्ग इंटर महिला 380 37.48 69.3 सविरोध
10 – चिलकहर 7 – मटिही अनुसूचित जाति संतोष रामबचन अनुसूचित जाति हाईस्कूल पुरुष 664 45.86 63.54 सविरोध
10 – चिलकहर 8 – कल्यानीपुर अन्य पिछड़ा वर्ग सुनिल कुमार चौहान रामजी चुहन अन्य पिछडा बर्ग जूनियर हाईस्कूल पुरुष 318 28.96 68.01 सविरोध
10 – चिलकहर 9 – सहदेश अनुसूचित जाति मुरली राम रामलक्षण अनुसूचित जाति प्राईमरी पुरुष 534 48.55 59.1 सविरोध
10 – चिलकहर 10 – ज0 न0 मरगूपुर महिला शारदा मुसाफिर अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 504 40.35 66.89 सविरोध
10 – चिलकहर 11 – सलेमपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कमला देवी राम चन्द्र जायसवाल अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 581 46.22 72.95 सविरोध
10 – चिलकहर 13 – इसारी अन्य पिछड़ा वर्ग ओमप्रकाश यादव श्रीकांत यादव अन्य पिछडा बर्ग इंटर पुरुष 403 49.09 67.73 सविरोध
10 – चिलकहर 15 – वीर भाटी महिला चिन्‍ता धनन्‍जय अनारक्षित प्राईमरी महिला 246 29.96 68.92 सविरोध
10 – चिलकहर 16 – इन्दरपुर अनारक्षित शिवजी गणेश अनुसूचित जाति प्राईमरी पुरुष 370 27.19 71.79 सविरोध
10 – चिलकहर 18 – गौरा अनारक्षित दिनेश महीबर प्रसाद अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी पुरुष 670 57.51 77.38 सविरोध
10 – चिलकहर 20 – खलीलपुर अन्य पिछड़ा वर्ग अनोद जय नरायण अन्य पिछडा बर्ग इंटर पुरुष 619 59.86 64.98 सविरोध
10 – चिलकहर 21 – उचेड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला उर्मिला गुलाब अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 804 46.72 63.65 सविरोध
10 – चिलकहर 22 – तद्दीपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला नन्त्रा देवी गोवर्धन अन्य पिछडा बर्ग इंटर महिला 326 34.87 61.69 सविरोध
10 – चिलकहर 23 – फत्तेपुर अनारक्षित रामाशीष तेजबहादुर अन्य पिछडा बर्ग इंटर पुरुष 437 55.6 78.98 सविरोध
10 – चिलकहर 24 – गुरगुजपुर अनारक्षित दिनेश कुमार सालिक अनुसूचित जाति इंटर पुरुष 263 35.49 69.87 सविरोध
10 – चिलकहर 25 – गोपालपुर महिला सुमन पाण्‍डेय विन्‍देश्‍वरी पाण्‍डेय अनारक्षित इंटर महिला 788 50.74 65.54 सविरोध
10 – चिलकहर 26 – चिन्तामणिपुर अनुसूचित जाति महिला रिंकू जीतेन्द्र अनुसूचित जाति स्नातक महिला 605 53.26 58.61 सविरोध
10 – चिलकहर 27 – नराछ अन्य पिछड़ा वर्ग मनोज रामनारायण अन्य पिछडा बर्ग हाईस्कूल पुरुष 473 54.68 75 सविरोध
10 – चिलकहर 28 – कैथीकला अनुसूचित जाति हरीश कुमार शिवदाश राम अनुसूचित जाति इंटर पुरुष 320 29.8 68.23 सविरोध
10 – चिलकहर 29 – मझौवा अनुसूचित जाति महिला सुमित्रा गुरुचरण अनुसूचित जाति प्राईमरी महिला 230 28.12 70.3 सविरोध
10 – चिलकहर 30 – रामपुर अनारक्षित मुनेन्द्र प्रसाद चौहान लहरी चौहान अन्य पिछडा बर्ग इंटर महिला 503 52.18 68.91 सविरोध
10 – चिलकहर 32 – रामपुर असली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला उमरावति सुरेन्द्र यादव अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 535 43.43 68.66 सविरोध
10 – चिलकहर 33 – जोगापुर अनारक्षित रिंकू अजयशंकर अन्य पिछडा बर्ग स्नातक पुरुष 263 44.13 75.95 सविरोध
10 – चिलकहर 34 – बडसरी अनुसूचित जनजाति रामानंद परमा अनुसूचित जाति प्राईमरी पुरुष 525 40.29 63.34 सविरोध
10 – चिलकहर 35 – थुम्भामोहन अनारक्षित पुष्पा अनिरुद्ध यादव अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 497 41.21 75.17 सविरोध
10 – चिलकहर 40 – कुकुरहाँ अनारक्षित गौरीशंकर प्रसाद सुचित प्रसाद अन्य पिछडा बर्ग इंटर पुरुष 445 34.39 67.78 सविरोध
10 – चिलकहर 42 – पखनपुरा अनारक्षित विक्‍की राजेश यादव अन्य पिछडा बर्ग स्नातक महिला 576 72.27 80.12 सविरोध
10 – चिलकहर 43 – ताखा महिला शीला तिवारी संतोष तिवारी अनारक्षित प्राईमरी महिला 350 29.31 63.16 सविरोध
10 – चिलकहर 44 – पाण्डेयपुर सवन महिला मोनिका सुमेश्वर अनारक्षित स्नातक महिला 674 76.94 67.3 सविरोध
10 – चिलकहर 47 – बसनवार अनुसूचित जाति सुभाष जनई अनुसूचित जाति स्नातक पुरुष 218 22.11 65.15 सविरोध
10 – चिलकहर 48 – रघुनाथपुर अनारक्षित विनय कुमार पाण्डेय पारस नाथ पाण्डेय अनारक्षित स्नातक पुरुष 247 36.06 68.82 सविरोध
10 – चिलकहर 49 – पचहुआ अनारक्षित हरेराम बलेसर अन्य पिछडा बर्ग हाईस्कूल पुरुष 472 41.11 68.78 सविरोध
10 – चिलकहर 50 – कझारी अनारक्षित अशोक कुमार यादव कैलाश यादव अन्य पिछडा बर्ग स्नातक पुरुष 439 47.93 74.53 सविरोध
10 – चिलकहर 51 – कोड़रा अनारक्षित कंचन हरिकेश अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी महिला 416 29.84 71.79 सविरोध
10 – चिलकहर 52 – नफरेपुर अनारक्षित दीपक राजभर जगलाल राजभर अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी पुरुष 237 28.25 55.74 सविरोध
10 – चिलकहर 57 – वीरपुर अनारक्षित छोटेलाल भीरगुनाथ अन्य पिछडा बर्ग परास्नातक पुरुष 544 49.28 72.72 सविरोध
10 – चिलकहर 59 – नदौली उर्फ पियरही अन्य पिछड़ा वर्ग योगेंद्र राजवनसि अन्य पिछडा बर्ग प्राईमरी पुरुष 354 53.56 70.39 सविरोध
10 – चिलकहर 63 – महमूदपुर अनुसूचित जाति अरविन्द कुमार उदय नारायण अनुसूचित जाति इंटर पुरुष 347 48.6 60.74 सविरोध
10 – चिलकहर 64 – भादपा महिला धनेसरा देवी शमसेर सिंह अनारक्षित प्राईमरी महिला 356 38.07 67.29 सविरोध
10 – चिलकहर 66 – गुरवा अनारक्षित दीनानाथ भागीरथ अनुसूचित जाति स्नातक पुरुष 134 20 64 सविरोध
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

featured

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

Published

on

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से पूरे बलिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार देर रात उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि होते ही उनके आवास पर समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर ओर गम और सन्नाटा पसरा रहा।

नगरा ब्लॉक के खनवर गांव निवासी उमाशंकर सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार चर्चाएं थीं, लेकिन बुधवार रात उनके निधन की खबर ने पूरे पूर्वांचल को स्तब्ध कर दिया।

उमाशंकर सिंह केवल एक विधायक नहीं थे, बल्कि रसड़ा की राजनीति का ऐसा चेहरा थे जिनकी पहचान पार्टी से कहीं अधिक उनके जनसंपर्क, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों से थी। यही वजह रही कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हर दल के नेताओं ने उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।

छात्र राजनीति से विधानसभा तक का सफर

सेवानिवृत्त सैनिक घुरहू सिंह के बड़े पुत्र उमाशंकर सिंह ने छात्र राजनीति से अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया। वे सतीश चंद्र महाविद्यालय, बलिया के छात्रसंघ महामंत्री रहे। इसके बाद वर्ष 2002-03 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा ने नई दिशा पकड़ी।

लगातार तीन चुनाव जीते

साल 2012 में बसपा के टिकट पर पहली बार रसड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने करीब 84 हजार वोट हासिल किए और सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को 52,825 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पहली बार विधायक बने।

2017 में भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह को 33,885 वोटों से हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

वहीं 2022 के चुनाव में सपा-सुभासपा गठबंधन की चुनौती के बावजूद उन्होंने सुभासपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान को करीब 5 हजार वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा के कमजोर दौर में भी उनकी यह जीत पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी।

समाजसेवा से बनाई अलग पहचान

राजनीति में आने से पहले उमाशंकर सिंह सड़क निर्माण के व्यवसाय से जुड़े रहे। विधायक बनने के बाद इस कार्य की जिम्मेदारी उनके परिवार ने संभाली। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान समाजसेवी के रूप में रही। उन्होंने अपने जीवनकाल में 600 से अधिक निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कराकर समाज में एक अलग मिसाल कायम की।

शोक में डूबा बलिया

उनके निधन की खबर मिलते ही रसड़ा, नगरा और पूरे बलिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्वांचल ने आज अपना एक लोकप्रिय, जुझारू और जनसेवा के लिए समर्पित नेता खो दिया।

उमाशंकर सिंह के अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। उनका निधन केवल रसड़ा विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया की राजनीति के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!