बलिया स्पेशल
पैसा लेकर पुलिस परेड ग्राउंड को बना दिया मैरेज ग्राउंड, इस नेता ने कर दी अपनी भतीजी की शादी
बलिया. यदि आपको भी शादी विवाह जैसे कार्यक्रम के लिये जगह की आवश्यकता है तो आप बेहिचक पुलिस परेड ग्राउंड को बुक करा सकते हैं और वह भी मात्र पांच हजार रुपये में. इतिहास में पहली बार पुलिस ने हर नियम कानून को ताक पर रखकर धरोहर पुलिस ग्राउंड को मैरिज ग्राउंड बना दिया और इसके एवज में बुक कराने वाले से सिर्फ पांच हजार ही राजस्व जमा कराये. आरटीआई की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद एक तरफ पुलिस विभाग जहां सवालों के घेरे में है.
वहीं लोगों में भी इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अब उन्हें 50 हजार, एक लाख खर्चा कर मैरिज हाल या लॉज लेने की आवश्कता नहीं है, पुलिस विभाग को पांच हजार रुपये देकर पूरे पुलिस ग्राउंड को ही बुक करा लेंगे. वहीं इस संबंध में एएसपी का कहना है कि यह चीज पूरी तरह पुलिस महकमे के विवेक पर निर्भर है कि परेड ग्राउंड को ऐसे कार्यक्रमों के लिये देना है या नहीं.
गौरतलव हो कि 12 दिसंबर 2017 को एक वरिष्ठ नेता की भतीजी के बहुभोज का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ था. इसको लेकर आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता मनोज राय हंस ने आरटीआई मांगी थी कि क्या पुलिस ग्राउंड का इस्तेमाल किसी वैवाहिक कार्यक्रम में किया जा सकता है, अगर किया जा सकता है तो उसका चार्ज कितना है.
इस पर पुलिस मकहमा द्वारा 28 मई 2019 को सूचना उपलब्ध कराई गई कि पुलिस लाइन में अस्त्र-शस्त्र तथा गोला-बारूद का भंडारण किया जाता है, लिहाजा सूचना देय नहीं है. इस पर आरटीआई कार्यकर्ता ने राज्य सूचना आयोग से जवाब मांगा था, जिस पर राज्य सूचना आयोग न कार्रवाई करते हुए दिनांक 31 जुलाई 2019 को एएसपी संजय यादव को तलब किया था.
जिसके बाद अब दुबारा पुलिस महकमा ने आरटीआई के जवाब में कहा है कि 12 दिसंबर 2017 को प्रीतिभोज के आयोजन के लिये एक वरिष्ठ नेता को पुलिस परेड ग्राउंड उपलब्ध कराया गया था और इसके एवज में पांच हजार रुपये लिया गया था. आरटीआई में हुए इस खुलासे के बाद आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग जनपद के धरोहर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. किसी गरीब की शादी के लिये यदि यह काम किया जाता तो कुछ हद तक क्षम्य था,
लेकिन एक अमीर व्यक्ति की भतीजी के बहुभोज के लिये इस तरह धरोहर का दुरूपयोग होना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है. उन्होंने पुलिस विभाग से मांग किया है कि यदि एक नेता पुलिस परेड ग्राउंड को बुक करा सकते हैं तो हम लोगों के घर भी शादी-विवाह के लिये इस उपलब्ध कराया जाय.
वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के मुताबिक जिस वक्त पुलिस परेड ग्राउंड को निजी कार्यक्रम के लिये इस्तेमाल किया गया था, उस वक्त मैं नहीं था. मैं यह जवाब राज्य सूचना आयोग को दे चुका हूं और संबंधित को आरटीआई एक्ट के तहत सूचना भी उपलब्ध कराई गई है. रही बात शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिये पुलिस परेड ग्राउंड का बुकिंग होना तो यह सिर्फ और सिर्फ पुलिस विभाग के विवेक पर निर्भर करता है.
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह3 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल3 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश7 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह


