featured
बलिया के किस विधायक पर कितने मुकदमे दर्ज, इन दो पर नहीं है कोई केस?
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इन संस्थाओं ने प्रदेश के सभी वर्तमान विधायकों के आय से लेकर आपराधिक विवरणों तक का विश्लेषण किया है। इसमें बलिया जिले के भी सात विधायकों के नाम शामिल हैं। बलिया खबर ने एडीआर की रिपोर्ट के हवाले से जिले के विधायकों के आय पर रिपोर्ट की थी। अब बारी है अपराध का लेखाजोखा बताने की।
बलिया में सात विधानसभा सीटें हैं। बैरिया, फेफना, रसड़ा, बलिया सदर, सिकंदरपुर, बांसडीह। इन सात में से पांच सीटों पर सूबे की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। जबकि एक-एक सीट पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के विधायक काबिज हैं। इन सात में से छह विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बांसडीह से सपा के विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया के खिलाफ भी पुलिस के पास कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले टॉप-10 विधायकों में बलिया से कौन है शामिल?
सुरेंद्र सिंह– बैरिया सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह विधायक हैं। सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आठ आईपीसी की गंभीर धाराओं में जबकि 15 अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामले बैरिया पुलिस थाने में ही दर्ज किए गए हैं। सुरेंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमे या तो पेंडिंग में हैं या फिर उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखा है।
उपेंद्र तिवारी– फेफना विधानसभा सीट से उपेंद्र तिवारी भाजपा के विधायक हैं। उपेंद्र तिवारी के खिलाफ कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ 27 धाराएं लगाई गईं हैं। इनमें आईपीसी की गंभीर धाराएं हैं जबकि 21 अन्य धाराएं। उपेंद्र तिवारी के खिलाफ दो मामले फेफना पुलिस थाने में जबकि चार मामले इलाहाबाद के करनालगंज पुलिस थाने में दर्ज किए गए हैं।
उमा शंकर सिहं– बहुजन समाज पार्टी के उमा शंकर सिंह रसड़ा से विधायक हैं। उमा शंकर सिहं के खिलाफ आईपीसी की आठ धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है। बलिया के कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
आनंद स्वरूप शुक्ला -बलिया सदर सीट से आनंद स्वरूप शुक्ला विधायक हैं। भाजपा विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की दस धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली नगर थाना में दर्ज इन दोनों मामलों में तीन आईपीसी की गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं। जबकि सात धाराएं अन्य हैं।
ये भी पढ़ें- सर्वे- बलिया के ये दो विधायक सबसे कम संपत्ति वाली लिस्ट में शामिल
संजय यादव– भाजपा के संजय यादव बलिया के सिकंदरपुर सीट से विधायक हैं। संजय यादव के खिलाफ आईपीसी की चार धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। सिकंदरपुर पुलिस थाने में दर्ज इस एक मुकदमे में संजय यादव पर कोई भी गंभीर धारा नहीं लगाई गई है।
बता दें कि इलेक्शन वॉच और एडीआर का विश्लेषण उम्मीदवारों की ओर से 2017 और उसके बाद हुए उपचुनावों में निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण पर आधारित है। इस विश्लेषण में उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों पर दर्ज मुकदमों का पूरा विवरण में दिया गया है। इलेक्शन वॉच और एडीआर जनप्रतिनिधियों पर इस प्रकार के विश्लेषण मतदाताओं को जागरूक करने के लिए करता है। ताकि अपना वोट देते हुए मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में सूचनाओं के आधार पर निर्णय ले सकें।
featured
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया।
गुरुवार की सुबह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दर्जनों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद जी एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा परिणाम में चैतन्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा अविरल तिवारी, रोहन गिरी, शिवराज चौहान, अनन्या सिंह, आस्था गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, भूमि सिंह एवं प्रिया मौर्य सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चैतन्य कुमार के पिता अनिल कुमार (प्रधानाचार्य, जूनियर हाई स्कूल नरही) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सजल शेखर तिवारी के पिता देवेश तिवारी को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।


