featured
बलिया में सड़क निर्माण और नाला निर्माण में देरी को लेकर आंदोलन की चेतावनी
बलिया क्रांति मंच के तत्वाधान में एनसीसी मोड़ से बलिया पार्क इन होटल तक सड़क के दोनों तरफ होने वाले नाले तथा सड़क के निर्माण में घोर अनियमितता और लेट लतीफी के विरुद्ध जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। आज क्रांति मंच के साथियों ने कहा कि 55 करोड़ के इस कार्य को 2017 में ही पूरा होना था लेकिन यह कार्य 2023 आ गया लेकिन अभी भी अधूरा है ।
पी डब्लू डी, बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारी इस क्षेत्र की सभी कॉलोनी में होने वाले जल जमाव और टूटी फूटी सड़क और लगातार हो रहे जाम से आंख चुरा कर भागते नजर आते हैं। पूर्व में धरना प्रदर्शन आदि करने के बाद नाला का निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन जगह-जगह नाली टेढ़ी है, कहीं ऊंची है , कहीं नीची है, कहीं बनी है , कहीं नहीं बनी है । लेकिन आज तक यह नाला तथा सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
सबसे ज्यादा हास्यास्पद बात यह है कि नाले का निरीक्षण करते जिलाधिकारी महोदय भी लगातार नजर आते हैं , बलिया से विधायक परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जी भी फोटो खिंचवाते नजर आते हैं लेकिन फिर भी नाला पूरा नहीं हो पा रहा है, सड़क नहीं बन पा रही है । यह बता रहा है कि सिस्टम चरमरा गया है।
मंत्रियों की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं और अधिकारी जनता की नहीं सुन रहे हैं। इसलिए अब आवास विकास, श्री राम विहार कॉलोनी, हरपुर , कल्पना कॉलोनी , विवेकानंद कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, तिखमपुर, परिखरा आदि कालोनी तथा ग्राम सभाओं के लोगों ने मिलकर तय किया है कि अब सीधे लड़ा जाएगा, आंदोलन किया जाएगा और जब तक यह नाला बन नहीं जाएगा तब तक आंदोलन को अनवरत चलाते रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हमारे घरों का पानी उसे नाल तक पहुंचे और कॉलोनियों को जल जमाव से मुक्ति मिले और चलने के लिए अच्छी सड़क मिले। आज जिलाधिकारी महोदय को दो सप्ताह का समय दिया गया है यदि काम शुरू नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ हो जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में जयश मिश्रा ,विनय सिंह,सुशांत राज भारत,राजेश सिंह,चंदन पांडे,भोला सिंह,गणेश चौबे,अभय सिंह,,ज़ाकिर हुसैन, अवनीश शुक्ला,प्रवीण सिंह ,राजवंत सिंह,प्रोफेशनल फूलबदन सिंह, कप्पू तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डब्लू सिंह, अनील सिंह आदि मौजूद रहे।
featured
BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। बीएचयू छात्र नेता योगेश योगी के लगातार प्रयास और पहल से रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से इन ट्रेनों का फेफना स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाएगा। इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयानंद मिश्रा ‘दयालु’ को दिया जा रहा है,
छात्र नेता योगेश योगी ने यात्रियों, छात्रों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार मांग उठाई थी। उनके प्रयासों के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन ठहराव से विशेष रूप से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों को सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने इसे जनहित में लिया गया निर्णय बताते हुए योगेश योगी के प्रति आभार जताया है।
योगेश योगी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, आगे भी क्षेत्र और छात्रों के हित में संघर्ष जारी रहेगा।
featured
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या तथा क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की सह-निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जिससे प्रेरणा लेकर विद्यार्थी एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकते हैं।
सह-निदेशक सौम्या प्रसाद ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक महान एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं एवं भाषणों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं, क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को आनंद और उल्लास से भर दिया।
अंत में प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की सराहना की।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।


