Uncategorized
बलिया में शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन !
बलिया में शिक्षकों ने 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बेसिक शिक्षकों ने जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को हुंकार भरी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एकता का प्रदर्शन किये।
पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार को अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को पदोन्नति वेतनमान, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति/तैनाती प्रमुख रही।
आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की सरकार उसे पूरा नहीं कर देती
वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो शिक्षा निदेशालय निशातगंज लखनऊ पहुंचकर वहां धरना देंगे। अध्यक्षीय सम्बोधन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुरू हुआ आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की सरकार उसे पूरा नहीं कर देती।
बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया मांग पत्र
कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के बल पर हम सभी मांग पूरा कराकर रहेंगे। संगठन शिक्षकहित में किसी स्तर पर अपनी हक की लड़ाई लड़ेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ अपने 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बृहद आंदोलन का निर्णय कर चुका है। शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के माध्यम से अपनी मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के माध्यम से अपनी मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। धरना सभा को डॉ राजेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, तुषार कांत राय, सुशील कुमार, करुणानिधि तिवारी, बलवंत सिंह, अजीत सिंह, सुरेश आजाद, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव, सैफुद्दीन, अजीत पांडे, व्यास जी यादव, संजय दुबे, राधेश्याम सिंह, अनिल पांडे, अजय सिंह, संगीता वर्मा, अजय मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप यादव, ज्ञानेंद्र, प्रसाद गुप्त, सपना चौधरी, कमला मैडम, रुस्तम अली, चंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, दुष्यंत सिंह, पंकज सिंह इत्यादि ने सम्बोधित किया।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027





