Uncategorized
सिद्धू की वजह से फंस गए कपिल शर्मा , पुल*वामा मामले पर सिद्धू ने…
एक तरफ जहां लोग पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों के लिए शोक मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इन जवानों की शहादत कुछ लोगों को महज एक मज़ाक लग रही है। माना कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उनका कोई ठिकाना नहीं होता है लेकिन यह बहुत अफसोस की बात है कि आतंकियों का ठिकाना हमारा पड़ोसी मुल्क है। कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस घटना से बेहद दुखी हैं उन्होंने ट्वीट करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है कपिल ने ट्विटर पर लिखा कि पुलवामा हमले में मारे गए जवानों की शहादत सुनकर बहुत अफसोस हुआ ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे उनके परिवार को इस कठिन घड़ी से लड़ने का साहस दे।

पूरे विश्व को एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है। दोस्तों आपको बता दें कि कपिल इस बात को बखूबी जानते हैं कि देश से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है और इस बात को कीकू भी जानते हैं। किकू ने ट्विटर पर लिखा कि हमले में शहीद हुए जवानों ने हमारी जान के लिए अपनी कुर्बानी दे दी शहीदों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना से चंदन भी बहुत गुस्सा है।

लेकिन इन सबके बीच कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू का बयान बेहद हैरान करने वाला रहा है उन्होंने जो बयान दिया है उसको सुनकर बहुत हैरानी हो रही है उन्होंने कहा कि इन लोगों का कोई धर्म नहीं होता कोई जाति नहीं होती और कोई ठिकाना नहीं होता है। लोहा-लोहे को काटता है और आग-आग को काटती है.

लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की ये बात लोगों को पसंद नहीं आई लोगों का कहना है कि आतंकवाद और बात दोनों एक साथ नहीं चल सकती है सिद्धू के इस बयान के चलते लोग सिद्धू को कपिल शर्मा शो से निकालने की बात कर रहे हैं। आगे देखें वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर7 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया7 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना7 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा7 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड7 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





