Uncategorized
हुजूर सल्लाo ने फ़रमाया – इन तीन मौके पर झूठ बोलने में कोई हर्ज नहीं, देखिये विडियो.
जैसे कि आप जानते हैं कि झूठ बोलना बहुत बड़ा गुनाह है लेकिन इस्लाम में तीन जगह पर झूठ बोलने को जायज़ कहा गया है आइए दोस्तों आपको बताते हैं कि वह कौन सी जगह है जहां पर हम झूठ बोल सकते हैं.
दोस्तों जंग में झूठ बोलना जाइज़ है जैसे अगर जंग के दौरान दुश्मनों पर रौब जमाने के लिए किसी ने यह कह दिया कि हमारी इतनी फौज और आ रही हैं तो यहां पर झूठ बोलना जाइज़ है. इसी तरह अगर दो मुसलमानों के बीच सुलह कराने में आप झूठ बोल रहे हैं तो वहां पर भी झूठ बोलना जायज़ है जैसे की दो मुसलमान आपस में नाराज हैं तो आप दोनों के पास जाकर झूठ में ही बोलने की अगला तुम्हारी तारीफ कर रहा था और उन दोनों के बीच में सुलाह हो जाए तो यहां पर झूठ बोलना जाइज़ है।

दोस्तों इसी तरह से शोहर का बीवी से इन जगहों पर झूठ बोलना जायज़ है जैसे अगर बीवी नाराज हो जाए तो आप उससे कह सकते हैं कि मैं तुम्हारे लिए ये लाऊंगा वो लाऊँगा या अगर बीवी ने पूछ लिया कि आज मैं कैसी लग रही हूं और वह अच्छी नहीं लग रही है फिर भी आपने कह दिया कि बहुत अच्छी लग रही हो तो यहां पर भी झूठ बोलना जाइज़ है।

दोस्तों हम आपको इस हदीस का हवाला भी देते हैं इस हदीस का हवाला है तिर्मीजी, जिल्द नंबर 4 हदीस नंबर 1939।आपको बता दें कि इस्लाम में हंसी मजाक करना मना नहीं है बल्कि रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वस्सलाम खुद मजाक किया करते थे। एक बूढ़ी औरत हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारगाह में हाज़िर हुई और कहने लगी या रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो वाले वसल्लम आप मेरे लिए भी दुआ कर दीजिए.

की अल्लाह मुझे जन्नत में दाखिल करें तो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि कोई बुढ़िया जन्नत में नहीं जयेगी इस पर वह बूढ़ी औरत रोने लगी तो अल्लाह के नबी ने फरमाया की बूढ़ी औरत मेरा मतलब है कि कोई बूढ़ा बन कर जन्नत में नहीं जाएगा बल्कि सब जवान बन कर जन्नत में जयेंगे। आगे देखे वीडियो में।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured3 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





