Uncategorized
पुल’वामा मामले पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, देखिये क्या कहा इन बड़ी हस्तियों ने …
पुलवामा घटना का दर्द लोग भूल ही नहीं प् रहे है। क्योंकि पिछले पन्द्रह सालों में भारत पर ऐसा हमला नहीं हुआ। इसके अलावा इसमें बड़ी तादाद में हमारे जवान शहीद हो गए। हालाँकि पीएम मोदी से लेकर सरकार के बड़े मंत्रियों की तरफ से इस पर लगातार बयान आ रहा है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए बयान दिया है। सलमान खान से लेकर आमिर खान और अक्षय कुमार से लेकर एजाज़ खां तक ने इस पर बयान दिया है। सलमान खान ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरा दिल उन जवानों और उनके परिवार वालों के लिए रो रहा है जो इस घटना में शहीद हुए हैं। सलमान खान ने कहा है कि हमारी सुरक्षा के लिए इन जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

आमिर खान ने इस पर कहा है कि पुलवामा में हुई इस घटना से वह बहुत दुखी हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार ने कहा है कि हम पर इतना बड़ा हम ला हो गया है। इस पर भरोसा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा है कि यह घटना कभी भी भुलाई नहीं जा सकती है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने इस घटना में घायल जवानों के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की है। इस पर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले एजाज़ खान ने भी एक वीडियो बनाकर बयान दिया है। एजाज़ खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।


एजाज़ खान ने कहा है कि हमारे जवान हमारी हिफाज़त करते हुए शहीद हो गए हैं। एजाज़ खान ने कहा है कि आज जो हा चैन की नींद सोते हैं और मज़े में घुमते हैं वह सब कुछ जवानों की वजह से कर पाते हैं। एजाज़ खान ने कहा है कि यह जवान भी किसी के बेटे थे, किसी के पति थे तो किसी के पिता थे देखें वीडियो।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 hours agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





