बलिया स्पेशल
बलिया- इन विद्यालय और स्कूलों को जारी हुआ नोटिस, बिना मान्यता चल रहे थे
सिकंदरपुर – क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता के शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद शिक्षा क्षेत्र नवानगर में संचालित बिना मान्यता के विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दी गई है शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 जारी होने के बाद क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को लेकर के खिलाफ आवाज उठती रही है ।
फर्जी विद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व ग्रामीणों से अधिक से अधिक फीस लेकर दोहन करने के खिलाफ अभिभावकों द्वारा आवाज हमेशा उठाया गया है । जिसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 28 विद्यालयों को नोटिश जारी कर दिया गया है ।
जिसमें सावित्री देवी शिक्षण संस्थान सिवानकला ,साधु शरण बालिका विद्यालय मरवटिया, जवाहर जूनियर हाई स्कूल सिवानकला, गौतम बुद्ध बालिका विद्यालय गांग किशोर ,मदरसा मखदूम कदरिया हरदिया, आदर्श संस्कृत उमा विद्यालय नेहता, मदरसा मुमताज मरवटिया, आइडियल पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर, सिल्वर वैली ग्रामीण स्कूल मालदह, आदर्श कान्वेंट विद्यालय देवकली, एम एस डी शिक्षण संस्थान बिहरा ,बी एम बी एम कॉन्वेंट स्कूल बिहरा, आदर्श पब्लिक स्कूल जमुई, सरस्वती ज्ञान मंदिर कथौडा, फैजुल उलूम इस्लामिया नरहनी, प्राण नाथ विद्या मंदिर सिसोटर , नागेंद्र शिक्षा निकेतन सिसोटर, श्री कृष्णा कंप्यूटर गोसाईपुर, पंचदेव बालिका संस्कृत माध्यमिक विद्यालय काजीपुर आदमपुर , हरिजन प्राथमिक विद्यालय शेखपुर , राजकुमार बाघ हरिजन प्राथमिक विद्यालय सिसोटार, सरस्वती ज्ञान मंदिर नवानगर, ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल नवानगर, बाबा दुखभंजन नाथ गुरुकुल एकेडमी मलवार , सरस्वती विद्या मंदिर हुसैनपुर ,सरस्वती ज्ञान मंदिर नवर्तनपुर ,एस एन पब्लिक स्कूल महरो , आर डी इस एच एकेडमी रामपुर कटराई को नोटिश जारी कर दिया गया है । अगर इनको बन्द नही किया गया तो इनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी ।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर एस एन त्रिपाठी ने बताया कि 28 विद्यालयों को नोटिस जारी कर दी गई है और विद्यालयों को चिन्हित कर उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी ।
कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं जो मनाता प्राथमिक लिए हैं और विद्यालय का संचालन हाई स्कूल स्तर तक किया जा रहा है उनको भी चिन्हित कर उनके ऊपर FIR दर्ज कराया जाएगा ।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


