बलिया
पेपर लीक मामले पर बोले ओमप्रकाश राजभर, जो दोषी वो एसी में और निर्दोष पत्रकार जेल में
बलिया के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए पत्रकारों की रिहाई तो हो गई, लेकिन मुद्दा अभी भी गरमाया हुआ है। मंगलवार को संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डीएम कार्यालय परिसर में पत्रकारों का अनशन जारी रहा।
इस दौरान पत्रकारों को समर्थन देने के लिए सुभासपा अध्यक्ष व जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर और फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव पहुंचे। दोनों राजनेताओं ने पत्रकारों के समर्थन में अपना संबोधन दिया वहीं प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि बलिया के पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बागी बलिया के क्रांतिकारी पत्रकारों ने इन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। कहा कि जेल भरो आंदोलन में गठबंधन बढ़-चढ़कर सहभागिता करेगा।
वहीं ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से जो दोषी है वे तो एसी में हैं और जो निर्दोष हैं वे जेल में हैं। जब परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डीएम व केंद्र व्यवस्थापक ने उठा रखी है तो इसमें पत्रकार का क्या दोष है। दोष इतना है कि प्रदेश में शिक्षा माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए पेपर लीक को पत्रकारों ने उजागर किया। प्रदेश सरकार से यही कहूंगा कि हिटलरशाही रवैया छोड़कर न्याय के लिए सही काम करें। अभी तो पत्रकार आंदोलित हैं, कल प्रदेश की 24 करोड़ जनता पत्रकारों के साथ आंदोलित होगी तब क्या होगा? दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
पत्रकारों पर लगाई गई गंभीर धाराओं को हटाने पर कहा कि इस क्या मतलब है कि पहले जो मुकदमा दर्ज कराया गया था, वह फर्जी था। मैं पत्रकारों का समर्थन करने आया हूं, जरुरत पड़ी तो बलिया में 50 हजार कार्यकर्ता उतरने का काम करेंगे। 10 मई से विधानसभा शुरु होने वाली है। उसमें पत्रकारों की आवाज उठाएंगे।
विधायक संग्राम सिंह ने कहा कि पत्रकार कभी गलत नहीं होता है। कभी-कभी दबाव में आ जाते हैं। इनके समझ में आया कि अगर आवाज नहीं उठाएंगे तो दबा दिए जाएंगे। हमारा गठबंधन पूरी ताकत के साथ पत्रकारों की लड़ाई में खड़ा है। इसमें हमारे मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं कहा कि गठबंधन का एक-एक कार्यकता पत्रकारों को न्याय दिलाने में खड़ा रहेगा। वहीं जेल भरो आंदोलन में भी गठबंधन के लोग सबसे आगे रहने का काम करेंगे।
इस दौरान अनशन स्थल पर रसोइयां संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि निर्दोष पत्रकारों को जिला प्रशासन अविलंब बिना शर्त रिहा करें, अन्यथा रसोइयां संघ पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। कहा कि आगामी 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में रसोइयां संघ बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी।
इस मौके पर गाजीपुर से आए आशुतोष राय, पत्रकार मुकेश मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, आनंद दुबे, मधुसूदन सिंह, कैलासपति मिश्रा, ओमकार सिंह, सुनील पांडेय, दयाशंकर तिवारी, सुनील दुबे, राणा सिंह, अजय भारती, अनिल अकेला, करुणा सिंधु सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश चौधरी, नरेंद्र मिश्र, रवि सिन्हा, दिनेश गुप्ता, अमित कुमार, अनंत पांडेय, श्याम प्रकाश शर्मा, शशिराज उर्फ सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, प्रभात पांडेय, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह, एजाज अहमद, मो. सरफराज, लक्ष्मण पांडेय, यमुना प्रसाद, शिवेंद्र बहादुर सिंह, राजीव तलवार, विमला भारती, संजू ठाकुर, आप नेता अनूप पांडेय, अजय राय मुन्ना, अभिषेक सिंह हैप्पी, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


