बलिया
12वीं के परीक्षा परिणामों में छाए बलिया के युवा !
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 489 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर 6 छात्र और तीसरे नंबर पर 5 छात्र आए हैं। इंटर में टॉप-10 में 408 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।
12वीं में बलिया के शिवम गुप्ता ने भी परचम लहराया है। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 96.40 प्रतिशत अंक पाकर मेहदी हसन दूसरा और 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जागृति यादव तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 96.20 प्रतिशत अंक पाकर रीतिका भी तीसरा स्थान हासिल किया।
चौथे स्थान पर बिट्टू कुमार प्रसाद हैं, उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 95.40 प्रतिशत अंक पाकर अंजू वर्मा पांचवें स्थान पर जबकि 95.20 प्रतिशत अंक पाकर अंकित साहनी व समीर कुमार खरवार छठवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार 95 प्रतिशत अंक पाकर दीपिका मौर्य, शिव प्रताप सिंह व चांदनी गुप्ता सातवें स्थान पर रही।
वहीं सत्य प्रकाश चौहान ने 8वा स्थान हासिल किया है, उन्होंने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि 94.60 प्रतिशत अंक पाकर सत्यप्रकाश चौहान, अंजलि विश्वकर्मा, हर्षिता सिंह, प्रियांशु कुंवर, दीपक कुमार गुप्ता नौवें स्थान पर रहे। जबकि धनंजय गुप्ता 94.40 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी टॉपर्स के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


