featured
बलिया पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उभांव सहित कई थानों के इंचार्ज बदले
बलिया के पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। पुलिस विभाग में कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। एसपी देवरंजन ने जनहित और प्रशासनिक हित में ये फैसला लिया है। पुलिस विभाग में अचानक हुई इस प्रशासनिक सर्जरी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसपी ने तत्काल प्रभाव से 3 निरीक्षकों एवं 19 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। जिसमें 2 थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र भी शामिल है। इसके साथ ही एसपी ने थानाध्यक्ष पकड़ी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी देवरंजन ने प्रभारी निरीक्षक को उभांव डीके श्रीवास्तव को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी मीडिया सेल को प्रभारी निरीक्षक उभांव, प्रभारी डीसीआरबी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का चार्ज दिया है।
इसके साथ ही थानाध्यक्ष पकड़ी पवन को एसपी ने पुलिस लाइन के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है।
इधर पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सरफराज को एसएसआई गड़वार, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को थाना फेफना उप निरीक्षक सुशील दुबे को एसएसआई थाना बैरिया, उप निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज थाना सुखपुरा, उप निरीक्षक राजेश वर्मा को एसएसआई थाना सुखपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव और नीरज यादव को थाना हल्दी, उप निरीक्षक लालमणि सरोज को प्रभारी चौकी गोपालनगर थाना रेवती, उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को एसएसआई थाना बांसडीह, उपनिरीक्षक शकील अहमद को थाना बांसडीह का कार्यभार दिया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक ओम सिंह को थाना सहतवार, उप निरीक्षक उदय राज यादव एवं रणजीत सिंह को थाना रसड़ा, उपनिरीक्षक बचऊ राम प्रजापति को थाना भीमपुरा, उप निरीक्षक राज केसर सिंह को चुनाव सेल, उप निरीक्षक कमलेश पाठक को थाना दोकटी तथा उप निरीक्षक अजय यादव को थाना पकड़ी के लिए भेजा गया है।
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।
featured
UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी को पत्र भेजकर यूजीसी विनियम, 2026 में आवश्यक स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री को भी भेजते हुए इस विषय पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।
भानु प्रकाश सिंह ने यूजीसी विनियमों के उद्देश्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संविधान के अनुच्छेद 14, 15(1) एवं 21 तथा नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप संतुलित, स्पष्ट और न्यायसंगत व्यवस्था अनिवार्य है। उन्होंने समता समिति के गठन, उसकी संरचना और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता, संतुलन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
शिकायतों के निस्तारण के लिए एक समान मानक कार्य-प्रणाली (एसओपी) तय करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केवल आरोप के आधार पर कठोर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। किसी भी दंडात्मक कदम से पूर्व प्रथम दृष्टया जांच आवश्यक होनी चाहिए। साथ ही झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी स्पष्ट प्रावधान किए जाने की मांग की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों में नियमों का पालन सहयोग, मार्गदर्शन और न्याय की भावना पर आधारित होना चाहिए, न कि पुलिसिंग या अत्यधिक निगरानी जैसा वातावरण बनाकर। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा को शोध और नवाचार का मजबूत केंद्र बनाने के लिए रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण, साझा प्रयोगशालाओं की स्थापना, उद्योग-सहयोग, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पेटेंट संस्कृति को प्राथमिकता देने का भी सुझाव दिया।


