फेफना
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने साढ़े 4 साल की उपलब्धियां गिनाई, फेफना में ओपन जिम बनाने का वादा!
बलिया: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने राज्य सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के खासकर सोहांव व गड़वार व हनुमानगंज ब्लॉक में विभिन्न योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर में आए बदलाव व खुशहाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद तीन माह, छह माह व वर्षवार रिपोर्ट कार्ड देने की व्यवस्था शुरू हुई। राज्य सरकार ने भी हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड दिया। सड़क, शिक्षा, सुरक्षा, गरीबों को आवास, शौचालय, गरीबों को पारदर्शिता के साथ राशन वितरण, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित हर क्षेत्र में योगी सरकार ने बेहतर कार्य करके लोगों का विश्वास जीता है।
उज्ज्वला योजना के जरिए निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, बेहतर आपूर्ति व जर्जर तार बदलने का काम हुआ। आने वाले समय में गांवों में भी 24 घण्टे बिजली देने की योजना है। किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को राहत दी। स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा जाए तो बलिया ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है। योगी सरकार में यहां वेंटिलेटर चालू हुआ। अस्पतालों पर व्यवस्था बेहतर हुई। आने वाले समय में फेफना विधानसभा क्षेत्र की तीनों सीएचसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न गम्भीर बीमारियों में सरकार की ओर से मिलने वाले मदद प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही गरीब जनता के निःशुल्क इलाज के रूप में की गई मदद का व्योरा भी दिया।
सड़क व पुल के जरिए सुगम हुआ आवागमन
मंत्री ने कहा कि विस फेफना में तमाम ऐसे कार्य हुए, जो पहले हुए ही नहीं थे। जर्जर सड़कों को बेहतर कराकर व पुल बनवाकर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया। सागरपाली से बैरिया तक बंधे वाली सड़क का उच्चीकरण कार्य स्वीकृत कराया। बहुत जल्द यह कार्य हो जाएगा। नरहीं से कामेश्वर धाम (कारो) तक 12 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कार्य हो रहा है, जिसका लोकार्पण जल्द होगा। बड़का खेत से कथरिया तक 24 करोड़ की लागत से सड़क का उच्चीकरण व चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत है, जिसका निर्माण जल्द शुरू होगा। चितबड़ागांव-कोपवां को जोड़ने वाले पुल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। कोट मझरिया-रामपुर चिट को जोड़ने वाला पुल भी बनने वाला है। फेफना की तमाम सड़कें बन रही है। इसके बाद भी कोई सड़क बच जाएगी तो वह नवम्बर महीने में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के कार्यक्रम में घोषणा पश्चात निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
बाढ़-कटान से राहत दिलाने को पारदर्शी ढंग से हुआ कार्य
बाढ़ के दिनों में कटान से निजात दिलाने को सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए योगी सरकार में जो धन आया उससे पारदर्शी तरीके से कार्य हुआ। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर हुआ। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया अपनाते हुए नौकरियां दी गई। कहीं कोई शिकायत का मौका ही नहीं दिया गया।
विस फेफना में 100 से अधिक ओपन जिम बनेगा
मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि फेफना क्षेत्र में लगभग सौ के आसपास ओपन जिम बनाने की सोच है। खेल मंत्री होने के नाते यह कार्य मेरी प्राथमिकता पर है। अब मेरे विधानसभा क्षेत्र में नौजवान बांस की बल्ली व जुगाड़ के सहारे नहीं, बल्कि ओपन जिम के आधुनिक संसाधनों से अपनी फिटनेस कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 41 मिनी स्टेडियम बनाने का काम हो रहा है। प्रदेश में दो हजार से ऊपर खेल मैदान बनकर तैयार है। हर ब्लॉक में कम से कम 10 खेल मैदान हो, यह हमारा प्रयास है।
शुद्ध पेयजल की सप्लाई पर सरकार कर रही काम
राज्यमंत्री श्री तिवारी ने कहा कि आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पर भी सरकार काम कर रही है। जिले में पांच सौ करोड़ के आसपास के चार बड़े प्रोजेक्ट बने है, जिसके माध्यम से गंगा व सरयू नदी जल को रिफाइन कर घर-घर शुद्ध जल की सप्लाई देने की योजना है।
बुढ़ापे में सहारा बनेगी ‘वयो-श्री योजना’
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना (वयोवृद्ध योजना) पूर्वांचल के लिए अनोखी योजना है। बुढ़ापे में जिंदगी काटने के लिए जिस सामान (कान की मशीन, चश्मा, दांत, छड़ी, वाकर, व्हील चेयर, कम्बोर्ड शौचालय सहित कुल 28 आइटम) की जरूरत होगी, इस योजना के तहत सरकार निःशुल्क देगी। नवम्बर माह में फेफना के विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर चिन्हांकन किया जाएगा।
आवास, शौचालय सहित कई कार्यों का दिया तुलनात्मक व्यौरा
मंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर आवास, शौचालय व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जो काम 68 साल में नहीं हुआ, साढ़े चार वर्षों में करके दिखाया। योगी सरकार बनने से पहले तक कुल मिलाकर 1365 लाभार्थियों को आवास मिला था। वहीं, साढ़े चार साल में सिर्फ फेफना विधानसभा के 5990 गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 224 आवास बने। स्वयं सहायता समूहों का गठन बढ़ाकर हजारों परिवार, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हुआ। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीएम सदर जुनैद अहमद, डीडीओ राजित राम मिश्र मौजूद थे।
featured
बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही में श्रद्धांजलि का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद विनोद राय को नमन किया। फेफना विधानसभा के विभिन्न गांवों से निकली विशाल तिरंगा यात्रा जब नरही पहुंची तो पूरा इलाका देशभक्ति के नारों और तिरंगों से पट गया। नरही खेल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में फेफना विधानसभा के विभिन्न गांवों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर नरही पहुंचे। इसके बाद खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मौजूदगी रही।
सभा में प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव समेत कई नेताओं ने विनोद राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने विनोद राय की शहादत को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। डॉ. महेंद्र सिंह ने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी, पानी और जवानी में अद्भुत तेवर है।
पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अपने संगठन और नेता के लिए जीवन का बलिदान देने वाले विनोद राय को हमेशा नमन किया जाएगा।

12 अगस्त 2016 की काली रात कभी नहीं भूल सकता
कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि 12 अगस्त 2016 की काली रात और विनोद राय की कुर्बानी को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि विनोद राय के परिवार को हर कीमत पर न्याय मिलेगा और दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता के सम्मान और उसकी शहादत को याद रखना संगठन की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में चौसा (बक्सर) ब्लॉक प्रमुख सुनीता राय, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे समेत कई लोगों ने संबोधित किया। भोजपुरी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
featured
CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तृतीय स्थान) अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे बलिया जिले का गौरव बढ़ा है।

प्रतियोगिता के दौरान टीम ने कई मजबूत विद्यालयों को कड़ी टक्कर देते हुए सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय किया और अंततः तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कांस्य पदक जीतकर विद्यालय पहुंची टीम का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और तालियों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यालय की बेटियां आज शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सीबीएसई ईस्ट जोन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को भविष्य में भी विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली है।
-
featured2 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया2 days agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured3 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद2 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


