Connect with us

बलिया

JDU का कार्यकर्ता सम्मेलन: यूपी- बिहार का एक खास रिश्ता,लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर- अवलेश

Published

on

बलिया। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। और देश की सियासत में उत्तर प्रदेश की भूमिका हमेशा से अहम रही है। क्योंकि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता यूपी से ही होकर ही जाता है और इसलिए सियासी दल यूपी में मिशन 2024 को लेकर रणनीति अभी से बनाने में जुट गए हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके मुख्य अथिति जदयू उत्तर प्रदेश के प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार रहे साथ में प्रदेश अध्यक्ष अनुप सिंह पटेल, पूर्व सांसद धन्नंजय सिंह और प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इस बीच पूर्वांचल में अहम भूमिका रखने वाले बलिया जिले की बात से बात करें तो बलिया से ताल्लुक रखने वाले जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है, और नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास कार्य किए हैं उसकी चर्चा देश भर में होती है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!