Uncategorized
इस छोटी सी दुआ से हो जायेंगे आपके गुनाह माफ़, फ़रिश्ते भी पढ़ते हैं ये दुआ…
अल्लाह के नबी सल्लाo का मकाम सभी नबियों में सबसे अफज़ल है अल्लाह पाक ने हुजुर सल्लाo की तारीफ करते हुए कुरान और हदीस में कई बाते बताई हैं अल्लाह पाक ने कुरान मजीद में फरमाया है कि अल्लाह पाक नबी पर रहमत नाजिल फरमाता है और फरिश्ते भी नबी के लिए दुआ करते हैं तो अल्लाह पाक ने इंसानों को भी हुक्म दिया कि तुम भी नबी पर दुरूद भेजा करो अल्लाह पाक ने कुरान की आयत में मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का मकाम बताया जो कि आसमान से उनको मिला है और इसमें अल्लाह ताला ने बताया है कि वह हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो वाले वसल्लम पर मत हासिल करते हैं.

और सलामती भेजते हैं फरिश्ते भी मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम के लिए दुआ करते हैं और उनके दरजात के बुलंदी के लिए दुआ करते हैं जिसके बाद अल्लाह पाक ने जमीन वालों को भी हुकुम दिया कि वह आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दुरुद भेजा करें जब ये आयात उतरी तो उन्होंने अर्ज किया या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हम किस तरह से आप पर दुरूद किस तरह भेजा करें तो.

आप सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने इरशाद फरमाया दुरूद ए इब्राहिम पढ़ा करो यानी की जो तरुण नमाज में पढ़ी जाती है यह देश सही बुखारी की है दोस्तों आपको बता दें कि अल्लाह पाक का नबी पर दुरूर भेजना यह मतलब है कि अल्लाह पाक उन पर रहमत नाजिल फरमाता है और फरिश्तों की महफिल में उनकी जिक्र करता है दोस्तों अल्लाह के नबी की एक हदीस है.

कि जो शख्स मुझ पर जितनी दुरूद भेजेगा वो क़यामत के दिन मुझसे उतना ही करीब रहेगा यह हदीस तिर्मीजी शरीफ की है अल्लाह के नबी के एक और हदीस है कि रुसवा हो जाए वह शख्स जिसने मेरा नाम आने पर मुझ पर दुरूद ना भेजे हो दोस्तों आपको बता दें कि दुरूद शरीफ कई तरीके की होती है लेकिन सल्लल्लाहो वाले वसल्लम भी कहना दुरूद शरीफ है।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश6 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





