Uncategorized
बीवी के साथ ऐसा करना है सख्त गुनाह, शौहर ये काम बिलकुल न करे…
दोस्तों इस्लाम में मियां बीवी का रिश्ता एक अहम रिश्ता है अल्लाह पाक ने कुरान में इस रिश्ते के लिए बहुत सी आयत उतारीं है मां बाप के लिए चंदा आयात उतारी भाई बहन के लिए चंदा आयात उतारी है लेकिन मियां बीवी के रिश्ते के लिए बहुत सी आयते उतारी क्योंकि यह रिश्ता इतना नाजुक होता है कि टूट जाता है और दुनिया में यही एक वाहिद रिश्ता है जो टूट जाता है वरना मां बाप भाई बहन का रिश्ता या और भी दुनिया का कोई भी रिश्ता नहीं टूटता सिवाय मियां बीवी के और यह रिश्ता मर्द और औरत खुद चुनते हैं अपनी मर्जी से इसलिए यह रिश्ता बहुत बड़ा है और इस रिश्ते को निभाने के लिए दोनों की जिम्मेदारी होती है.

दोस्तों आज दुनिया में देखा जाता है कि लोग छोटी-छोटी बातों पर अपनी बीवियों को मारा करते हैं और छोटी-छोटी बातों पर तलाक दे दिया करते हैं बीवी को मारना शरीयत की तरफ से बिल्कुल गलत है और नाजायज है अल्लाह ने कुरान में निकाह का मकसद भी बताया है अल्लाह ने कुरान में फरमाया कि हमने तुम्हारी बीवियां तुम्हीं से पैदा की ताकि तुम आराम पा सको और हमने तुम्हारे दरमियान मोहब्बत और हमदर्दी कायम कर दी.

दोस्तों आपको बता दें कि जितना इस रिश्ते में मोहब्बत और उल्फत होती है उतना दुनिया में किसी और रिश्ते में नहीं होती और इसके बावजूद जो लोग अपनी बीवियों को मारते हैं उनके लिए सख्त तरीन हिदायत दी गई है कि वह इससे बाज़ आ जाएं अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि मैं तुम्हें औरत की भलाई का हुक्म देता हूं और अगर तुम उसे सीधा करना चाहोगे तो तोड़ डालोगे और प्यार मोहब्बत से बात करोगे तो वह सही रहेंगे.

अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने और अल्लाह पाक ने भी कुरान में हुक्म दिया है कि औरतों का खर्चा पूरा करना मर्द की जिम्मेदारी है औरतों की ख्वाहिश उनके खाने-पीने उनके रहने और पहनने का इंतजाम मर्द के ज़िम्मे में हैं अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु वाले वसल्लम ने फरमाया कि मैं तुम्हें औरतों के साथ बेहतरीन सुलूक की तालीम देता हूं और जब वह बेहयाई के रास्ते पर निकल जाए तो तुम अपना बिस्तर उनसे अलग कर लो।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





