Uncategorized
वह गुनाह जिसकी वजह से बीवी हराम हो जाती है…
सात साल के बाद बेटा बाप के साथ तो सोए लेकिन माँ के साथ एक बिस्तर पर नहीं सो सकता है . बेटी माँ के साथ तो सोएगी लेकिन बाप के साथ नहीं सो सकती है इसी तरह जब बेटी 9 साल की हो जाए तो बाप पर यह एहतियात लाज़िम है की वह प्यार में एहतियात से काम लेवे , बेहतर यह है की उसकी बॉडी से अपनी बॉडी को दूर रखे प्यार करना हो तो सर पर हाथ रखे सर पर प्यार करे .

बाप बेटी के गाल और होंठ पर प्यार न करे 9 साल की बच्ची हो जाए तो ख़ास एहतियात करे ,और जब बालिग हो जाए फिर तो हरगिज़ इसकी इजाज़्ज़त नहीं है क्यों की मसला यह है की बाप बेटी को इस तरह प्यार करे खुदा न खस्ता बाप के दिल में शहवत पैदा हो गई तो बेटी की माँ बाप के लिए हराम हो गई .

शरियत में सेक्सुअल रिलेशन है वह एक वक़्त में एक औरत के साथ हो सकता है माँ के साथ हो गया तो बेटी के साथ नहीं हो सकता है बेटी से हो गया तो माँ से नहीं हो सकता , ऐसी ज़रा भी इजाज़त नहीं है की दोनों तरफ चल सके , जब तुम्हारा निकाह हुए और उस औरत के साथ सेक्सुअल रिलेशन हो गया तो उस औरत की बेटी तुम पर हराम हो गई . अब उस बेटी से क़यामत तक निकाह नहीं हो सकता है .

अगर सेक्सुअल रिलेशन नहीं हुए निकाह के बाद सेक्सुअल रिलेशन कायम होने से पहले तलाक हो गया तो उस औरत की बेटी जो कि पहले से हो या किसी और से निकाह करके जो बेटी हो उस बेटी से शादी हो सकती है . उसी तरह अगर दामाद का सास के साथ कोई सेक्सुअल रिलेशन हुए तो जो सास की बेटी है वह दामाद के लिए हराम हो जाएगी , इन रिश्तो में एहतियात की बहुत सख्त ज़रुरत है इस्लाम पाकीज़ा निज़ाम बनाना चाहता है ..आगे देखिये वीडियो
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता





