Connect with us

बलिया

बलिया में कल प्रत्याशियों की ‘परीक्षा’: 125 मतदान केन्द्रों के 423 मतदान स्थलों पर होगी वोटिंग

Published

on

बलिया में सभी 12 निकाय, दो नगर पालिका परिषद और 10 नगर पंचायतों के 195 वार्ड के लिए 125 मतदान केन्द्रों के 423 मतदान स्थलों पर वोटिंग होगी। जहां करीब 346737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे।

बता दें नगर पालिका परिषद बलिया के 25 वार्डों के कुल 32 मतदान केंद्रों के 131 मतदान स्थलों पर 108674 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 59807 पुरुष और 48867 महिला मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद रसड़ा के 25 वार्डों के कुल 16 मतदान केंद्रों के 35 मतदान स्थलों पर 30386 मतदाता हैं, जिसमें 16161 पुरुष और 14225 महिला वोट देंगी।

नगर पंचायत चितबड़ागांव के 15 वार्डों में 9 मतदान केन्द्रों के 29 मतदान स्थलों पर 18929 मतदाता, नगर पंचायत बेल्थरा रोड के 13 वार्डों में 9 मतदान केंद्रों के 26 मतदान स्थलों पर 18514 मतदाता, नगर पंचायत सहतवार के 14 वार्डों में 7 मतदान केंद्रों के 24 मतदान स्थलों पर 18911 मतदाता, नगर पंचायत रेवती के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्रों के 26 मतदान स्थलों पर 23393 मतदाता वोट देंगे।

नगर पंचायत मनियर के 14 वार्डों में 7 मतदान केंद्रों के 25 मतदान स्थलों पर 19438 मतदाता, नगर पंचायत बांसडीह के 15 वार्डों में 6 मतदान केंद्रों के 26 मतदान स्थलों पर 20733 मतदाता, नगर पंचायत के सिकंदरपुर के 15 वार्डों में 10 मतदान केंद्रों के 29 मतदान स्थलों पर 23192 मतदाता, नगर पंचायत बैरिया के 16 वार्डों में 8 मतदान केंद्रों के 31 मतदान स्थलों पर 25970 मतदाता मतदान करेंगे।

इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत रतसर कला के 14 वार्ड में 6 मतदान केंद्रों के 21 मतदान केंद्रों पर 18879 मतदाता और नवगठित नगर पंचायत नगरा के 14 वार्डों में 5 मतदान केंद्रों के 20 मतदान स्थलों पर 19718 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!