Connect with us

बलिया

भाभी से दूर रहने की चेतावनी पर भड़का बलिया का युवक, अहमदाबाद में दे डाली ब्लास्ट की धमकी

Published

on

बलिया के एक शख्स को गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सीरियल ब्लास्ट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आशीष कुमार दुसाध के रूप में हुई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी का मकसद उस शख्स को फंसाना था जिसने उसे अपनी भाभी से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

जांच में पता चला कि बम ब्लास्ट की धमकी का खत आशीष कुमार ने ही लिखा था, जिसमे उसने अपनी पहचान प्रकाश पासवान के रूप में उजागर की थी। प्रकाश वही शख्स है जिसने आशीष को अपनी भाभी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। आशीष उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। जांच के बाद गुजरात के खेड़ा जिले के बरेजा गांव से आशीष की गिरफ्तारी हुई।

बता दें कि 24 जनवरी को अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के ऑफिस को एक चिट्ठी मिली थी। जिसमें गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और अन्य जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि हाथ से लिखी चिट्ठी में आरोपी ने अपनी पहचान ओम प्रकाश पासवान के रूप में उजागर की थी, फोन नंबर भी उसमें लिखा था।

शुरुआती जांच में पता चला कि पासवान बलिया का रहने वाला है परिवार के साथ अहमदाबाद के ईसनपुर इलाके में रहता है। जांच में आशीष की संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने बताया कि वह एक टेक्साइल फेक्ट्री में काम करता है जब आशीष कुछ समय पहले बलिया में एक पैथोलॉजी लैब में बतौर PRO काम करता था, तब पासवान अपनी भाभी को उस लैब में गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए ले गया था, उसके बाद उसने उसकी भाभी को बार-बार फोन किया। जब यह बात पासवान को पता चली तो उसने आशीष को धमकाया और अपनी भाभी से दूर रहने को कहा। फिर 20 जनवरी को आशीष अहमदाबाद आया और उसने पासवान को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!