देशभर में CAA लागू हो गया है। इसको लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मौजूदा विपक्ष CAA का विरोध कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा की हम सरकार में आएंगे तो CAA को निरस्त कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस की इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति और सभ्यता की विरोधी है।
रोहित कुमार ने आगे कहा कि पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी और अन्य अल्पसंख्यकों के लिए CAA संजीवनी है। देश की जनता 2024 में कांग्रेस सहित विपक्ष को 50 सीट के नीचे समेट देगी।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्वगुरु बनाने हेतु अद्भुत काम कर रहे हैं और हम उनके हर फैसले का स्वागत करते हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…