बलिया के बैरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां शादी से निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य युवक घायल हुए हैं। जिस युवक की हादसे में जान गई, उसके भतीजी की शादी 26 नवंबर को होने वाली है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीकृष्ण गोड़ की बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। करमानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू पांडेय और 19 वर्षीय सुंदरम शर्मा के साथ मंगलवार को बाइक से निकले थे।
बाइक रेवती-बैरिया मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी गंगा पांडेय के टोला व मुनि छपरा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी रेवती भेजा। चिकित्सकों ने श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। सोनू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुंदरम का इलाज रेवती में चल रहा था।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…