Categories: बलिया

बलिया: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, 22 मार्च तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें

बलिया के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मऊ-शाहगंज खंड पर दोहरीकरण के कार्य की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बलिया से चलने वाली बलिया-शाहगंज- बलिया विशेष गाड़ी 14 मार्च से 21 मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी। बलिया से 19 से 22 मार्च तक चलने वाली 05171-05172 बलिया- शाहगंज-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसमें छपरा से 15, 16, 17, 19, 20 मार्च को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज- जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलायी जाएगी।

वहीं, कोलकाता से 18 मार्च को चलने वाली 13137 कोलकाता- आजमगढ ट्रेन मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी मऊ-आजमगढ के मध्य निरस्त रहेगी। आजमगढ से 19 मार्च को चलने वाली 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस मऊ से चलायी जाएगी। यह गाड़ी आजमगढ-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

अच्छी बात यह है कि होली को देखते हुए रेल्वे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। छपरा-पनवेल-छपरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 28 मार्च को दो फेरे में होगा।
रेलवे PRO अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-पनवेल साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च को बृहस्पतिवार को छपरा से शाम 3.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 4.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 6.05 बजे, वाराणसी से 7.50 बजे होते हुए प्रयागराज जं, कटनी, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड होते हुए कल्याण से शाम 8.30 बजे पनवेल 20.30 बजे पहुंचेगी। वापसी शुक्रवार को पनवेल से शाम 9.40 बजे प्रस्थान कर कल्याण, भुसावल हुए तीसरे दिन प्रयागराज जं., वाराणसी 4.25, गाजीपुर सिटी होते हुए बलिया सुबह 7.05 बजे छूटकर छपरा 08.50 बजे पहुंचेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago