बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पूरी घटना सामने आने के बाद सभी लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

जानकारी के मुताबिक, केवरा गांव के रहने वाले सतेंद्र गोंड़ की पत्नी 24 वर्षीय शोभा देवी ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका की सास गांव के एक बच्चे के मुंडन संस्कार में गयी हुई थी। वहीं उसके ससुर सब्जी की दुकान पर थे। पति केवरा बाजार में सब्जी तौलने के काम में गया था।

मृतका के पति ने बताया कि करीब दस बजे के आसपास बाजार से ही अपनी पत्नी को फोन किया तो उसने फोन काट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब दीवाल फांदकर अंदर घुसा तो देखा कि शोभा फंदे से झूली थी।

मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन तब तक शोभा की जान जा चुकी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता तारकेश्वर शाह ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 15 मई को उनकी पुत्री का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में दुर्व्यवहार किया जाता रहा। उसने कई बार इसकी शिकायत की थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई।

अभी एक माह पूर्व ही मृतका के ससुराल व मायके वालों के बीच विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी। सुलह समझौता होने के बाद मृतका मायके से ससुराल वापस रहने आई थी, लेकिन फिर भी हालत नहीं सुधरे और महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago