Categories: बलिया

बलिया के फेफना में थानाध्यक्ष बृजमोहन ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी

बलिया के फेफना थाना परिसर में आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया।

उन्होंने बताया कि आज इंटरनेट साइट के माध्यम से साइबरक्राइम किया जा रहा है। जिसके लिए फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप जैसे बड़े प्लेटफार्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों व उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। सरकार द्वारा महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस आदि शामिल हैं। इन सब का उद्देश्य भयमुक्त समाज की स्थापना एवं नारी सुरक्षा नारी सम्मान करना है।

फेफना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सरोज जी के दारा मिशन सक्ति नारी के बारे में काशी सिंह इण्टर मीडिएट कालेज के बालिकाओ को जागरूक किया गया और यातायात के नियम के बारे में भी बताया गया।

वहीं जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है तो वह पुलिस की सहायता ले सकती है, पुलिस तुरंत मामले में कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर व एस आई गिरीश चंद्र, श्वेता पांडे व महिला आरक्षी सेहाना बानो,तारा वर्मा आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago