Categories: बलिया

बलिया में म्यांमार के व्यवसायी से 4 करोड़ हड़पने का मामला आया सामने

बलिया में युवक ने म्यांमार के व्यवसायी से चार करोड़ रुपये हड़प लिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बक्सर नगर थाना क्षेत्र सत्यदेव गंज निवासी आकाश साह, श्रीराम बैटरी के साथ पिछले कई वर्षों से व्यापारी है। पंकज कुमार से मिले ढाई करोड़ रुपये खाते में डाल देने के भरोसे पर आकाश साह ने उनसे रुपये ले लिए। कहा कि आपके म्यांमार वाले खाते में रुपये डाल दिए हैं।

खाते में राशि क्रेडिट नहीं होने पर फोन किया तो उन्होंने कहा कि पैसा रिफंड हो गया है। इसलिए अपने सिंगापुर वाले खाते का नंबर दे दो।इसके बाद पीड़ित ने कहा कि मेरे डेढ़ करोड़ और पंकज कुमार से लेकर पूरे चार करोड़ खाते में डाल दो। आरोप है कि आकाश ने पंकज कुमार से डेढ़ करोड़ रुपये और ले लिए। मगर पैसा खाते में जमा नहीं किया। तगादा करने पर धमकी देने लगे। एक दिन आकाश ने फोन करके अपने घर बुलाया। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।

इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार म्यांमार यंगोन टाउनशिप निवासी नवराज वागले ने कहा कि वह विग्नेश ब्रदर कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी हैं। कंपनी लौंग, सुपारी, काली मिर्च इत्यादि वस्तुओं का भारत तथा अन्य देशों में बिक्री करती है। कंपनी ने ढाई करोड़ की सुपारी दिल्ली के व्यापारी पंकज कुमार को बेची थी।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बक्सर के सत्यदेवगंज निवासी आकाश साह के खिलाफ नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago