बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डीडू सिंह

बलिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें ANI/NDTV के संवाददाता करुणासिन्धु सिंह ‘डीडू’ को बलिया इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि TV9 भारतवर्ष के संवाददाता मुकेश मिश्र को महामंत्री और इंडिया वाइस के संवाददाता करुणेश पाण्डेय कोषाध्यक्ष बनाए गए। बता दें कि एसोसिएशन का चुनाव लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में हुई बैठक के दौरान सम्पन्न हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार हेमकर की अध्यक्षता में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के चुनाव में अनिल अकेला व धनंजय सिंह को संरक्षक नामित किया गया। उपेंद्र तिवारी और मुमसाद अहमद को उपाध्यक्ष, जेपी तिवारी को संगठन मंत्री व श्रवण कुमार पाण्डेय को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष करुणासिन्धु सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। पत्रकारों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

सभी समस्याओं का हल निकालने के लिए आपसी सहमति से कार्य करूंगा। उन्होंने बलिया में पीत पत्रकारिता के बढ़ते प्रभुत्व पर चिंता जताई। विश्वास दिलाया कि संगठन की नई कार्यकारिणी पत्रकारिता की प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ पत्रकार राजेश ओझा व पंकज कुमार राय की देखरेख में हुआ। वरिष्ठ पत्रकार अजय राय ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago