Categories: बलिया

बलिया में सड़क किनारे गड्ढे में मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे में 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक़, बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव के बाहर सड़क किनारे गड्ढे में राहगीरों ने वृद्ध के शव को देखा। गड्डे में शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ जुट गयी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका।

जहां शव पड़ा था, उसके वहां की ज़मीन पर काफ़ी मात्रा में खून फैला था। ग्रामीणों के मुताबिक़, ये शव 2 दिनों से दिखाई दे रहा था। इस मामले में सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दुर्घटनावश गिरने से उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। काफी प्रयास के बाद भी मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भिजवाया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago