बलिया
बलिया: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2023/03/06182344/Accident.jpg)
बलिया के गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय अखिलेश शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा निवासी गांव चंदुकि थाना सुखपुरा किसी काम के लिए मोटरसाइकिल से गड़वार जा रहा था। वह गड़वार-बलिया मार्ग पर नारायनपाली गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे अखिलेश बुरी तरह घायल हो गया।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ परिजनों को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अखिलेश की दो लड़कियां व एक लड़का है। बताया जाता है कि अखिलेश अपने घर पर ही वेल्डिंग करने का काम करता था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी है।
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2025/01/04125422/uzb.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2024/10/05193214/Aishpra-664x1024.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2024/09/27125548/Boooks-731x1024.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2024/07/30205536/Shaban-College-1-1-1024x860.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2024/07/30205722/shaban-2-1024x686.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2024/06/27072235/001-744x1024.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2023/10/04213941/815fe0a7-9906-47dd-814f-0b80aea6776a-1024x768.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2023/07/11210548/jamuna-july-769x1024.jpg)
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2023/07/11210554/jamuna-july-2-1024x768.jpg)
बलिया
बलिया में युवक पर तेजाब फेंकने की घटना, पुलिस की कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2025/02/12132025/acid-attack.jpg)
बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल गांव में एक युवक पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। यह घटना 3 फरवरी को हुई, जब संजय सिंह और उनके पुत्र मनसोखन सिंह ने मिथुन नामक युवक पर तेजाब फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की।
पीड़ित मिथुन के पिता मदन बिंद ने 4 फरवरी को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तीन दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद, पुलिस ने 7 फरवरी को मामला दर्ज किया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोग और पीड़ित परिवार में असंतोष है।
शहर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी, हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतनी गंभीर घटना होने के बावजूद कार्रवाई में देर की गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है, और मामले में त्वरित न्याय की उम्मीद जताई जा रही है।
बलिया
“बलिया में गोंड जनजाति का जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2025/02/11180905/WhatsApp-Image-2025-02-11-at-18.03.59.jpeg)
बलिया में गोंड जनजाति समुदाय के लोग जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर सदर मॉडल तहसील पर अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। यह आंदोलन आल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में चल रहा है, जिसमें समुदाय के सदस्य आरोप लगा रहे हैं कि लेखपाल और तहसीलदार सरकारी आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 2 दिसंबर 2024 को एक शासनादेश जारी किया था, जिसमें पहले के निर्देशों का पालन करने को कहा गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम से पहले के भू-राजस्व अभिलेखों में उनकी जाति ‘गोंड’ दर्ज है, और ये दस्तावेज जिला कलेक्ट्रेट तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, अधिकारियों द्वारा उनके जाति प्रमाणपत्र में मनमाने तरीके से बदलाव किया जा रहा है।
गोंड पार्टी के संरक्षक सुमेर गोंड ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय बैरिया थाने पर शहीद हुए रामजन्म गोंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए उसी दृढ़ता से संघर्ष करेंगे। धरने में समुदाय के कई प्रमुख सदस्य, जैसे गुलाबचंद्र गोंड, संजय गोंड और बच्चा लाल गोंड, भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि दोषी अधिकारियों पर संविधान के खिलाफ कार्य करने और अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।
बलिया
बलिया में दोहरे हत्याकांड के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
![](https://kbuccket.sgp1.digitaloceanspaces.com/balliakhabar/2025/02/10172211/WhatsApp-Image-2025-02-10-at-17.08.39.jpeg)
बलिया पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 1 कुल्हाड़ी, 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ये कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला सिकंदरपुर के ग्राम खरीद का है, यहां घटित हुए दोहरे हत्याकांड से संबंधित है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ये सफलता मिली है।
पुलिस ने नीरज यादव, धीरज कुमार यादव, निरन्जन यादव को सिकन्दरपुर-उभाँव मुख्य सड़क मार्ग से भरथाँव मार्ग पर स्थित विवेकानन्द स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नीरज यादव के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 01 अदद तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस और 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद किया गया।
अभियुक्त निरंजन यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लोहे का रम्मा तथा अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामजीत यादव के कब्जे से 01 अदद लाठी बरामद किया गया। इसके अलावा अन्य 2 अभियुक्त सुरेश चौधरी, लालसा देवी को मुखबिर की सूचना पर खरीद दरौली मार्ग तिराहे पर बहदग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से आलाकत्ल बरामद किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बलिया भेजा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रधान निरीक्षक श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नीरज यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मधु शर्मा थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, हेड कांस्टेबल राकेश यादव थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, हेड कांस्टेबल मो0 रिजवान थाना सिकंदरपुर जनपद समेत अन्य टीम का योगदान रहा।
-
featured3 days ago
बलिया में दिल दहला देने वाला मामला, कोचिंग संचालक पति-पत्नी की हत्या, सड़क पर खून से लथपथ मिली लाशें
-
featured2 weeks ago
बलिया में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, कॉल आने पर घर से बाहर निकला था, अगली सुबह लाश मिली
-
featured2 weeks ago
बलिया में तेल के खजाने की उम्मीद! ओएनजीसी ने शुरू की ड्रिलिंग
-
featured1 week ago
बलिया में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 2 लोगों की मौत की खबर
-
बलिया3 weeks ago
बलिया में कलयुगी मां की करतूत, नाै माह के बच्चे को छत से नीचे फेंका, मौके पर मौत
-
बलिया3 days ago
बलिया में दोहरे हत्याकांड के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
-
featured2 weeks ago
बलिया में हत्या के 2 मामलों में कोर्ट ने सुनाई सजा, 1 आरोपी को आजीवन कारवास और दूसरे को 8 साल की जेल