Connect with us

बलिया

Ballia- थाने में जमा कराने होंगे शस्त्र, नहीं तो होगी कार्यवाही, इस क्षेत्र में इतने लाइसेंस धारी

Published

on

बलियाः आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। चुनाव में किसी भी तरह का माहौल न बिगड़े इसलिए शस्त्र जमा करवाने की प्रकिया शुरु कर दी गई है। इसके तहत जनपद के सभी लाइसेंसधारी बंदूकधारियों को अपने असलहे क्षेत्रीय थाने में जमा कराने होंगे।  लाइसेंस मालिकों को खुद थाने में जाकर अपने असलहे जमा करने होंगे। इसके अलावा आयुध की दुकानों पर भी शस्त्र जमा करवा सकेंगे। आदेश के बाद भी अगर कोई असलहे जमा नहीं कराता तो उनके ऊपर पुलिसिया कार्यवाही की जाएगी।

हालांकि सुरक्षा गार्ड और अपराध पीड़ितों को इसमें रियायत का प्रावधान है। शासन का मानना है कि कुछ लोगों को सुरक्षा की सख्त जरूरत है। इसको देखते हुए उन्हें चुनाव के दौरान अपने पास असलहा रखने की छूट दी जाएगी। इसके लिए डीएम को प्रार्थना पत्र देना होगा। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद ही संबंधित व्यक्ति अपने पास लाइसेंसी असलहा रख सकता है। हालांकि इसके गलत इस्तेमाल पर लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।

बता दें कि जिले में लगभग 9000 लोगों के पास असलहा लाइसेंस है। इसमें बंदूक, राइफल व रिवाल्वर-पिस्टल के लाइसेंस दिए गए हैं। थानावार असलहों का सूची पहले ही तैयार कर इसे थानों को भेजी जा चुकी है। पुलिस की ओर से इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अभी तक 40235 असलहे जमा कराए जा चुके हैं।  सर्वाधिक लाइसेंस की बात करें तो  कोतवाली नगर में 2094 असलहों के लाइसेंस हैं जबकि सबसे कम दोकटी थानाक्षेत्र में 146 लाइसेंस हैं। इससे अधिक दोकटी में 146 और खेजुरी थाना क्षेत्र में 154 लाइसेंस जारी किए गए है।
पकड़ी थाना क्षेत्र में 171, बैरिया में 517, बांसडीह रोड में 484 तो वहीं बांसडीह में 281 असलहों के लाइसेंस हैं। वहीं दुबहर में 218, हल्दी में 445, भीमपुरा थाना क्षेत्र में 230 लाइसेंस हैं। इसके अलावा चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में 186, मनियर में 240 , नगरा में 309, गड़वार में 373,  सहतवार में 233 नरही में 269, फेफना में 356, रसड़ा में 586 , रेवतीथानाक्षेत्र में 231, और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 254 लाइसेंस धारी हैं।

एएसपी विजय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों में असलहा रखने की छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराना होगा। जांच के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित हैं। कुल 9702 लाइसेंस जमा कराने हैं। इसमें 4235 जमा कराए जा चुके हैं। एक सप्ताह का समय जमा कराने के लिए दिया गया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!