ओडीएफ प्लस बनेंगे बलिया के 741 गांव, करोड़ों रुपये होंगे खर्च

बलिया के गांवों को मॉडल ओडीएफ करने के लिए कूडा प्रबंधन के कार्य को तेज किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 741 गांवों का चयन किया गया है। 258 ग्राम पंचायतों के 390 राजस्व गांवों के लिए कुल 25.53 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

राशि मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद बचे 483 गांवों के सापेक्ष 113 गांवों के लिए 9.5 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हो चुकी है। इस राशि के जरिए गांवों में कचरा प्रबंधन का काम किया जाएगा। ओडीएफ प्लस टू के तहत गांवों को मॉडल ओडीएफ गांव बनाए जाएंगे।

यहां वयक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी होगा। योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा संग्रहण केंद्रों के निर्माण के साथ ही अस्थाई कूड़ा बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में वर्ष 2022-23 में चयनित 115 ग्राम पंचायतों में 137.082 करोड़ से परियोजनाएं संचालित हैं।

पंचायती राज विभाग की ओर से 258 ग्राम पंचायतों के 390 राजस्व गांवों के लिए 25.53 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। इसको लेकर सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांवों की कार्ययोजना बनाने का कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago