Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड CHC पर मरीजों से हो रही वसूली, महिला चिकित्सक पर लगे गंभीर आरोप

बलिया के बेल्थरारोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एक महिला चिकित्सक द्वारा मरीजों से अवैध रूप से धन उगाही करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला चिकित्सक, डॉ. पूजा सिंह, प्राइवेट कर्मचारियों को नियुक्त कर अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के नाम पर मरीजों से पैसे वसूल रही हैं। इस मामले को लेकर नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के सभासद और सांसद के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सद्दाम ने सीएमओ बलिया को शिकायत भेजकर मामले की जांच की मांग की है।

शिकायत पत्र में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि डॉ. पूजा सिंह सप्ताह में केवल दो दिन ही सीएचसी आती हैं, जबकि उनकी उपस्थिति पूरे सप्ताह की मानी जाती है। जब वह ओपीडी में बैठती हैं, तो तीन प्राइवेट महिलाएं गेट पर खड़ी रहती हैं। एक सप्ताह पहले उन्होंने अपनी भाभी को जांच के लिए भेजा था, जहां डॉ. पूजा सिंह ने 3,000 रुपये का शुल्क लिया था। लेकिन जब आज भाभी को फिर से दिखाने गए, तो गेट पर खड़ी प्राइवेट महिलाएं उन्हें उसी जांच केंद्र पर जांच कराने के लिए कहकर वापस भेज देती हैं। इस घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि डॉ. पूजा सिंह और उनकी प्राइवेट कर्मचारी मरीजों से धन उगाही में संलिप्त हैं।

मोहम्मद सद्दाम ने सीएमओ से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वह फिलहाल बलिया में मीटिंग में हैं, लेकिन जैसे ही वह लौटेंगे, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही भ्रष्टाचार और मरीजों के साथ धोखाधड़ी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, और अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago