Categories: बलिया

बलिया में चलती कार के शीशे में फंसी डेढ़ साल के बच्चे की गर्दन, मौत

बलिया जिले के बेल्थरा रोड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां की गोद में कार की पीछे वाली सीट पर बैठा था। अचानक चलते हुए कार में खेलते-खेलते उसने खिड़की का बटन दबा दिया, जिससे कार का शीशा अचानक ऊपर चढ़ गया और बच्चे का गला उसमें फंस गया।

घटना सोमवार दोपहर की है, जब मां रंभा और उनका बच्चा रेयांश मंदिर से पूजा करके वापस लौट रहे थे। रंभा ने बताया कि वह और उसका बेटा पीछे वाली सीट पर बैठे थे, और उनका बेटा खेलते हुए खिड़की से बाहर झांकने लगा। इस दौरान बच्चे के पैर से खिड़की का बटन दब गया, जिससे शीशा तेजी से ऊपर उठकर बच्चे के गले में फंस गया।

मां ने जैसे ही देखा, शीशा नीचे किया और बच्चे को गोद में उठाया, लेकिन बच्चे की गर्दन झूलने लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोशन, जो कि बच्चे का पिता था, ने बताया कि घटना के समय वह दुकान पर था। जैसे ही उसे घटना का पता चला, वह अस्पताल दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराए और सोमवार शाम को ही बच्चे को दफन कर दिया। यह पूरा मामला बेल्थरा रोड से 60 किमी दूर घटित हुआ, और इससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। रेयांश रोशन और रंभा का इकलौता बेटा था, जिसकी किलकारियों से घर महकता था। यह हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि सभी रिश्तेदारों के लिए एक बड़ा शॉक है। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर बेहद दुखी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago