Categories: बलिया

बांसडीहरोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बलिया में बांसडीहरोड पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर तमंचा और कारतूस के साथ 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही डायल-112 के पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

बता दें थाना बांसडीहरोड उप निरीक्षक मुन्ना राम मय हमराह और SOG प्रभारी अजय यादव ने मुखबिर से मिली सूचना पर हिस्ट्रीशीटर विनय को रूस्तमपुर काली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त विनय पाठक उर्फ डुलडुल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी ग्राम पठखौली शेर थाना बांसडीह रोड की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई।

वहीं 112 PRV के पुलिस कर्मचारी पर इवेन्ट अटेन्ड के दौरान जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। 23 जुलाई को डायल-112 पर कालर रूबी पाण्डेय पत्नी पिन्टू पाण्डेय निवासी आदर थाना बांसडीह ने सूचना दी कि उनके विपक्षी द्वारा मारपीट की सूचना पर PRV कर्मचारीगण आरक्षी राणा प्रताप बादल, HG चालक भूपेन्द्र प्रजापति दोनों लोग मौके पर गये। वहां पर शैल कुमारी, प्रकाश व प्रदीप छत पर निर्माण कार्य कर रहे थे। जिन्हे निर्माण कार्य रोक कर दोनों पक्षों को थाना जाकर और SDM कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना निस्तारण कराने की हिदायत दी गयी।

इस बात पर आक्रोशित होकर उपरोक्त शैल कुमारी ने पुलिस को फंसाने की धमकी देकर बिजली का तार पकड़ने लगी। जिसका वीडियो पुलिस टीम ने बनाया, तो शैल कुमारी के दोनों पुत्र प्रकाश और प्रदीप ने लाठी व लोहे की राड लेकर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से पुलिस टीम पर वार करने लगे। जिससे डायल-112 के दोनों कर्मचारियों को काफी चोटें आई, वे बुरी तरह घायल हो गए।

थाना स्थानीय ने घायल पुलिस कर्मियों का इलाज करवाया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम तीनों अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों को नरायनपुर चौराहे से गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लोहे की राड बरामद कर लिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago