Categories: बलिया

बलियाः नाला निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

बलिया के तिखमपुर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सड़क किनारे बन रहे नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह कार्य बाधित है। 1-2 जगह अतिक्रमण भी मिला। नाला निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए इस नाले का निर्माण हो रहा है, और अगर समय से कार्य नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े तो यह क्षम्य नहीं है। कार्य के प्रति लापरवाही पर नाराज जिलाधिकारी ने शासन स्तर से कारवाई के लिए रिपोर्ट भेजने के संकेत दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष कुमार को फटकार लगाते हुए निर्माण की प्रगति के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की।

जिलाधिकारी ने कहा कि कई मोहल्लों के पानी के निकास के लिए यह नाला निर्माण जल्द से जल्द कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है, लिहाजा तत्काल सभी बाधाओं को दूर कर निर्माण में तेजी लाई जाए। जितना जल्दी हो सके निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करके पूरा किया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago