Categories: बलिया

बलिया के जमुना राम स्कूल की 3 छात्राएं महिला वॉलीबॉल टीम में चयनित

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी बलिया से चयनित हुई हैं। इसमें जमुना राम मेमोरियल स्कूल की तीन छात्राएं एंजेल, नम्रता और साक्षी यादव भी शामिल हैं। इनके चयन से स्कूल में हर्ष का माहौल व्याप्त है। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध निदेशक महोदय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इनके अलावा टीम में बालिका वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह (कप्तान) आर्या सिंह, दिव्या खरवार, अंकिता (बेसिक शिक्षा परिषद) खुशी यादव, रिसिका यादव, अंशु शाह, पायल सिंह (आर के मिशन स्कूल) पूजा पाठक, अंशिका सिंह भी शामिल हैं। आजमगढ़ मंडल टीम कोच की भूमिका नसीम फातिमा वहीं टीम मैनेजर की भूमिका नीरज राय निभायेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago