भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू का बलिया कनेक्शन जान लीजिए !

राजस्थान के भिवाड़ी शहर में रहने वाली अंजू पाकिस्तान गई तो लोगों ने उनका मामला सीमा हैदर से जोड़ दिया। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने के बाद से ही खबर आने लगी कि वो अपने कथित प्रेमी से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई हैं, लेकिन इस मामले की सच्चाई कुछ अलग निकल कर सामने आई।

अंजू की 2007 में शादी हो चुकी है। उसका ससुराल बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के खरगपुरा में है। अंजू के पति का नाम अरविंद कुमार है। अंजू और अरविंद के दो बच्चे हैं। बेटी 14 साल की है और बेटा 6 साल का है। खरगपूरा के ग्राम प्रधान जिनका नाम भी संयोग से अरविन्द  कुमार है ने बलिया खबर को बताया कि अरविंद 10 साल पहले बलिया आए थे, लेकिन अब उनका पूरा परिवार राजस्थान के भिवाड़ी रहता है।

बताया जा रहा है कि अंजू मूल रूप से जालौन की रहने वाली हैं, लेकिन बलिया के अरविंद कुमार से शादी होने के बाद वो राजस्थान के भिवाड़ी शहर में रहने लगी। वो वैध दस्तावेजों के साथ विदेश मंत्रालय की अनुमति लेकर पाकिस्तान घूमने गई थी। इस दौरान पाकिस्तान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने चलते उसे छोड़ दिया गया।

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर पर है। वो नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती हैं। वहीं अंजू के घरवालों ने उसके नसरुल्लाह के साथ प्रेम संबंध होने की बात से इनकार किया है।

अंजू के पति का कहना है कि वो कभी भी अकेले कहीं नहीं गई। केवल एक बार वह फरीदाबाद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गई थी। अब वह पाकिस्तान चली गई, इस मामल में मैं क्या कह सकता हूं, लेकिन इसने कहा है कि वह 2-3 दिन में आ जाएगी।

इधर आजतक से अंजू से बातचीत की। बातचीत में अंजू ने बताया कि मैं पाकिस्थान में हूं। पेशावर से आगे दीर अपर इलाका है। यह मनाली जैसा इलाका है, मैं यहां सुरक्षित हूं। यहां मेरा एक दोस्त हैं, मेरी उनके परिवार से अच्छी बातचीत है। हर 2 साल पहले दोस्त बने थे, यहां शादी थी और मैं घूमने आई। मैं वापस भारत लौटूंगी। सीमा हैदर से मेरी तुलना करना गलत है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के भारत में सचिन मीणा से मिलने और उसके साथ रहने भारत आने पर दोनों की खबरें सुखिर्यों में हैं। ये मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सरहद पार प्यार का दूसरा मामला सामने आ गया। बहरहाल इस मामले में जांच जारी है और अंजू की मामला सीमा विवाद से अलग है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago