बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा प्याज फार्म के पास हुआ। जहां सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी विक्कू गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय गौरी गुप्ता तथा हनुमानगंज निवासी पिंटू गुप्ता (34) बाइक द्वारा विक्कू गुप्ता के पिता का अस्थि कलश लेकर नदी गंगा में विसर्जित करने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान जब वो रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे पहुंचे तभी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने विक्कू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक विक्कू की पत्नी कंचन तथा 10 वर्षीय पुत्री रिमझिम सहित परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंच गए। मृतक विक्कू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की दो पुत्रियां रिमझिम तथा 7 वर्षीय पायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…